6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND v AUS: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में चमके ऋषभ पंत, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर मेलबर्न में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Dec 30, 2018

Rishabh Pant

IND v AUS: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में चमके ऋषभ पंत, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

नई दिल्ली। ऋषभ पंत एक सीरीज में सबसे अधिक कैच लेने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत ने आस्ट्रेलिया के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में 20 कैच लेकर यह रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। पंत ने दिवंगत भारतीय विकेटकीपर नरेन तम्हाने द्वारा 1954-55 सत्र में पांच टेस्ट मैचों में कुल 19 कैचों के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है।


एडिलेड टेस्ट में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड-
पंत एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक कैच लपकने वाले भारतीय विकेटकीपर हैं। पंत ने एडिलेड टेस्ट में 11 कैच लपके थे और इंग्लैंड के जैक रसेल और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अब्राहम डिविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। रसेल ने 1995 और डिविलियर्स ने 2013 में एक मैच में 11 कैच लपके थे।


साहा और धोनी को छोड़ा पीछे-
पंत ने एक मैच में सबसे अधिक कैच लपकने के रिद्धिमान साहा और महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड को पीछे छोड़ा था। धौनी और साहा ने नौ-नौ शिकार लपके थे। पंत का ऐसा प्रदर्शन धोनी की कमी को तो पूरा करता ही है, साथ ही वह साहा के लिए भारतीय टीम के दरवाजे भी बंद करता है। भारतीय टीम में अब साहा की वापसी मुश्किल रहने वाली है।