10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा खुलासा: मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका दे सकते थे रोहित शर्मा, इस टीम ने दिया था कप्तानी का ऑफर

Rohit Sharma IPL 2024: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाते ही एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा को भी एक फ्रेंचाइजी ने ट्रेड करने का प्रयास किया था, लेकिन किसी वजह से डील नहीं हो सकी थी।

2 min read
Google source verification
rohit_sharma.jpg

Rohit Sharma IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपकर आईपीएल के इतिहास का बड़ा फैसला लिया है। पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान को हटाने का ये निर्णय फैंस के गले नहीं उतर रहा है। इस वजह से फैंस फ्रेंचाइजी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या ने 15 करोड़ की ट्रेड डील के माध्‍यम से मुंबई इंडियंस में वापसी की है। हार्दिक पांड्या के ट्रेड करने की न्‍यूज पहले ही लीक हो गई थी। इसी बीच अब एक और रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स ने भी रोहित शर्मा को ट्रेड करने के लिए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से संपर्क साधा था।


रिपोर्ट के अनुसार, जब मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए बातचीत कर रही थी, उसी दौरान एक फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को ट्रेड करने के लिए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से संपर्क साधा था। स्पोर्ट्स टुडे की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित शर्मा की ट्रेडिंग के लिए मुंबई इंडियंस से संपर्क किया था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उस प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई।

रोहित शर्मा को कप्‍तानी से हटाते ही हुआ खुलासा

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने के एक दिन बाद ये खुलासा हुआ है। ये आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि मुंबई इंडियंस अन्य फ्रेंचाइजियों के साथ खिलाड़ियों की ट्रेडिंग नहीं करती है। वह बात अलग है कि उसने मजबूरी में कैमरून ग्रीन के लिए व्यापार किया, क्‍योंकि उसके पास हार्दिक पांड्या के लिए पर्याप्त बजट नहीं था। इस तरह आरसीबी ने एमआई से ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जोड़ा।

यह भी पढ़ें : रिंकू सिंह समेत ये युवा खिलाड़ी करेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू

पांड्या की कप्‍तानी में खेलेंगे रोहित शर्मा

अब माना जा रहा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ ही रहेंगे और हार्दिक पंड्या की कप्‍तानी में खेलेंगे। हार्दिक ने 2015 में रोहित शर्मा की कप्‍तानी में ही आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद हार्दिक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी बल्‍लेबाजी के साथ गेंदबाजी के दम गुजरात टाइटंस को डेब्‍यू सीजन में ही खिताब जिताया। और दूसरे सीजन में गुजरात टाइटंस को उपविजेता बनाया।

यह भी पढ़ें :रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद पहली बार पत्नी रितिका ने बयां किया दिल का दर्द