
रोहित शर्मा ने आखिर अंपायर को क्यों दिखाए अपने बाइसेप्स, कप्तान ने खुद किया ये खुलासा।
भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियिम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 191 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से एक भी सिक्स नहीं लग सका। जबकि भारतीय कप्तान ने छक्कों की बारिश कर दी। रोहित शर्मा ने महज 63 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम इंडिया का काम आसान कर दिया। इसी वजह से भारतीय टीम ने सिर्फ 30.3 ओवर में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला भी हुआ, जब रोहित शर्मा अंपायर को अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आए। आइये आपको भी बताते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक पारी के दौरान अंपायर मरे इरास्मस को अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आए थे, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मैच के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के सामने कप्तान रोहित शर्मा ने ऐसा करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
रोहित ने बताया अंपायर को क्यों दिखाए बाइसेप्स
हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की बाइसेप्स की तरफ इशारा करते हुए पूछा कि आखिर वो क्या सेलिब्रेशन था? इस पर रोहित शर्मा ने बताया कि अंपायर इरास्मस ने सवाल किया था कि इतने लंबे छक्के कैसे मारते हो? आपके बैट में कुछ है क्या? इस पर मैंने उनसे कहा ये बैट का नहीं (बाइसेप्स दिखाते हुए) पावर का कमाल है।
यह भी पढ़ें : ना इश्क, ना प्यार में, जो मजा है 8-0 की हार में... सहवाग ने बंद की पाकिस्तानियों की बोलती
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 86 रन की विस्फोटक पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने छह छक्के जड़े, अब रोहित शर्मा 300 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। वहीं, मैच के बाद हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा की मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : भारत के खिलाफ हारने के बाद छलका बाबर आजम का दर्द, इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा
Published on:
15 Oct 2023 11:52 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
