10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा के गुरु तैयार कर रहे हैं भारतीय टीम के लिए दूसरा ‘हिटमैन’, 3 शतक ठोक सुर्ख़ियों में

रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड मुंबई अंडर-19 के एक टैलेंटेड क्रिकेटर को ट्रेनिंग दे रहें हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 9 Oct 2018, 2:28 PM IST

ROHIT SHARMA'S COACH

रोहित शर्मा के गुरु तैयार कर रहे हैं भारतीय टीम के लिए दूसरा 'हिटमैन', खिलाड़ी ने लगाए हैं 3 शतक

नई दिल्ली। रोहित शर्मा जैसा अगर दूसरा क्रिकेटर भारत को मिल जाए तो क्या कहना। ऐसा हो भी सकता है क्योंकि रोहित के कोच दिनेश लाड इस समय भारत के लिए एक और 'हिटमैन' तैयार कर रहे हैं। यह खिलाड़ी अभी मुंबई अंडर-19 टीम का सदस्य है, इसका नाम आर्यन बधे है। रोहित की तरह बनना किसी के लिए भी आसान नहीं है, लेकिन इस क्रिकेटर ने पिछले समय में ऐसा प्रदर्शन किया है कि यह कहा जा सकता है वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए सफल क्रिकेटर बन सकता है।


लगा चुका है तीन शतक-
आर्यन के पिता ने बात करते हुए कहा कि मैंने इसके पहले दिनेश सर के काफी कुछ सुना था, मुझे पता था उन्होंने शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा को भी कोचिंग दी है। 2016 में आर्यन ने जब सिंगापुर स्कूल क्रिकेट लीग में उसने तीन शतक लगाए तो भारत आने का फैसला किया ताकि वो अपने खेल को और आगे ले सके। इस दौरान मैंने दिनेश सर को सिंगापुर बुलाया और अपने बेटे की बल्लेबाज़ी देखने को कहा। उसकी बल्लेबाज़ी देखने के बाद उन्होंने मुझे भारत को आने को कहा।


विन्नू मांकड़ ट्रॉफी में खेल रहें हैं-
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि उसके अच्छे प्रदर्शन की वजह से उसे मुंबई की अंडर-16 की संभावित और अंडर-19 के संभावित में भी शामिल किया गया था। अब उसे मुंबई की अंडर-19 में टीम में शामिल किया गया है। वो इस समय विन्नू मांकड़ ट्रॉफी में खेल रहें हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आर्यन इस समय अर्जुन के साथ क्रिकेट खेल कर काफी ज्यादा खुश है। वहीं आर्यन के कोच दिनेश ने कहा कि वो अपने खेल को लेकर काफी ज्यादा गंभीर है और मुझे पूरी उम्मीद है वो अच्छा करेंगे।