7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs MI Pitch Report: आज बरसापारा में होगी चौकों छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, यहां पढ़ें पिच रिपोर्ट

RR vs MI Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे क्रिकेट का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। आईपीएल 2026 का 13वां अहम मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्‍टेडियम में राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है, जिसको लेकर दोनों ही टीमें तैयार हैं। एमआई जहां जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी तो वहीं रियान पराग के कुशल नेतृत्‍व में आरआर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। इस महत्‍वपूर्ण मैच से पहले हम आपको बरसापारा की पिच रिपोर्ट बताते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 07, 2026

RR vs MI Pitch Report

वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह। (फोटो सोर्स: IANS)

RR vs MI Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे क्रिकेट का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। आईपीएल 2026 का 13वां अहम मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्‍टेडियम में राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है, जिसको लेकर दोनों ही टीमें तैयार हैं। एमआई जहां जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी तो वहीं रियान पराग के कुशल नेतृत्‍व में आरआर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। इस महत्‍वपूर्ण मैच से पहले हम आपको बरसापारा की पिच रिपोर्ट बताते हैं।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम ने इस सीजन में तेज गेंदबाजों को मदद देने के संकेत पहले ही दे दिए हैं। इस सीजन में यहां अब तक खेले गए एकमात्र मैच में चेन्नई सुपर किंग्स 127 रन पर ऑल आउट हो गई थी, जिसमें कवर्स के नीचे की शुरुआती नमी ने सीम मूवमेंट में मदद की थी। ऐसा ही पैटर्न फिर से देखने को मिल सकता है। दिन की शुरुआत में बारिश की उम्मीद को देखते हुए पावरप्ले में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है। लेकिन, बाद में पिच बैटिंग के लिए आसान हो सकती है। शाम को बाद में ओस भी एक भूमिका निभा सकती है।

टॉस की भूमिका रहेगी अहम

बारिश की संभावना और ओस को देखते हुए गुवाहाटी के मुकाबले टॉस बेहद अहम भूमिका निभा सकता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्‍प चुन सकती है, क्‍योंकि बारिश होने पर दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी के दौरान उसे लक्ष्‍य पहले से ही पता होगा। इसके साथ ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के गेंदबाजों के लिए बॉल को ग्रिप करना मुश्किल होगा।

RR vs MI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

राजस्‍थान रॉयल्‍स बनाम मुंबई इंडियंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से एमआई ने 16 में जीत दर्ज की है तो आरआर ने 14 अपने नाम किए हैं। इस तरह अब तक मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन, इस बार राजस्‍थान की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार और मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युध्दवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर और अमन राव पेरला।