30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6,6,6,6,6nb,6,6… ऋतुराज गायकवाड़ ने कैसे तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, देखें वीडियो

Ruturaj Gaikwad 7 Sixes Record : विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह के एक ही ओवर में 7 छक्के लगाकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। ऋतुराज ने एक सिक्स नो बॉल पर भी लगाया। इस तरह एक ही ओवर में उन्होंने कुल 43 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि इस मैच में उन्होंने नाबाद दोहरा शतक भी जड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Nov 2022, 4:38 PM IST

ruturaj-gaikwad-smash-hits-7-sixes-in-an-over-of-shiva-singh-from-uttar-pradesh-in-vijay-hazare-trophy-2022-watch-video_1.jpg

6,6,6,6,6nb,6,6... ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड।

Ruturaj Gaikwad 7 Sixes Record in a Over : विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी पारी खेलते हुए युवराज सिंह के एक ओवर में 6 छक्के के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। ऋतुराज ने उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह के 49वें ओवर में ताबड़तोड़ 7 छक्के लगाए हैं। बता दें कि इसमें एक सिक्स नो बॉल पर भी शामिल है। इस तरह एक ही ओवर में उन्होंने 43 रन कूट डाले हैं। ऋतुराज ने ये कारनामा उस समय किया जब वह दोहरे शतक के बेहद करीब थे, वह चाहते तो आराम से अपन शतक पूरा कर सकते थे। लेकिन, ऋतुराज ने खतरनाक अंदाज में खेलना जारी रखा और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 220 रन बनाए हैं। इस पारी में उन्होंने 10 चौके के साथ 16 छक्के भी जड़े हैं। जबकि महाराष्ट्र की टीम का 50 ओवर में कुल 330 रन ही बना सकी है। इस तरह ऋतुराज गायकवाड़ ने 2007 में बनाए गए युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो युवी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में बनाया था। उस दौरान युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ओवर में लगातर 6 छक्के जड़े थे।

एक तरफ लगी थी विकेटों की झड़ी

नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी महाराष्ट्र की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक तरफ जहां ऋतुराज रनों की बारिश कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ विकेटों की झड़ी लगी थी।

यह भी पढ़े - न्यूजीलैंड दौरे के बाद बदल जाएगी टीम इंडिया, सूर्यकुमार समेत ये 8 दिग्गज होंगे बाहर

आईपीएल में फिर धोनी की टीम में आएंगे नजर

बता दें कि ऋतुराज महाराष्ट्र टीम के कप्तान हैं और आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने कई बार आईपीएल में भी चेन्नई के लिए जिताऊ पारियां खेली हैं। ऋतुराज आईपीएल 2023 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। वह सीएसके के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें रिटेन किया गया है।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी मैच इस वजह से हो सकता है रद्द