
SA vs BAN Free Live Streaming in India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 21वां मुकाबला नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में बांग्लादेश के सामने साउथ अफ्रीका (South Africa vs Bangladesh) की टीम होगी। साउथ अफ्रीका ने ग्रुप D के अपने दोनों मैच जीत लिए हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में श्रीलंका को मात दी और दूसरे में नीदरलैंड्स को हराया। दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम श्रीलंका को हराकर अपना मनोबल ऊंचा कर ली है और साउथ अफ्रीका को टक्कर देने के लिए तैयार है। इस मैच को भारत में फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में साउथ अफ्रीका का मुकाबला बांग्लादेश से 10 जून को रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश (South Africa vs Bangladesh) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला रोमांचक होने वाला है। इस मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।
नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में अब तक इस टूर्नामेंट में खेले गए 4 मुकाबलों में बल्लेबाज रन के लिए तरसते नजर आए हैं। भारत पाकिस्तान मुकाबले में भी रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाबर आजम जैसे स्टार बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। हालांकि गेंदबाजों को मदद जरूर मिली लेकिन सफल वही हुए जिनकी गेंदबाजी में दम था। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमों में ऐसे गेंदबाज हैं, जो खेल को और रोमांचक बना सकते हैं।
Published on:
10 Jun 2024 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
