15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs BAN: ग्रुप D की जंग हुई सबसे रोमांचक, साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच से मिलेगी पहली सुपर 8 की टीम! जानें कहां देखें लाइव

SA vs BAN Free Live Streaming: बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल कर ग्रुप D की जंग और रोमांचक बना दी है। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वे उलटफेर करने के लिए तैयार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 9 Jun 2024, 8:09 PM IST

SA vs BAN

SA vs BAN Live Streaming in India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का सफर जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे मुकाबलों का रोमांच बढ़ता जा रहा है। पहली बार इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें अलग अलग 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप D का रोमांच सबसे ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका और नीदरलैंड्स भले ही हरा दिया है लेकिन डच टीम का खेल देख बांग्लादेश की उम्मीदें बढ़ गई हैं। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया है और अब दोनों टीमें आमने सामने होंगी।

SA vs BAN के लिए Nassau Pitch Report यहां पढ़ें

नासाउ में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 21वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली तो वे सुपर 8 का टिकट हासिल कर लेंगे लेकिन अगर बांग्लादेश जीत जाती है तो इस ग्रुप की जंग और रोमांचक हो जाएगी। इसके बाद सभी नीदरलैंड्स के लिए रास्ते खुले रहेंगे और कोई भी दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। इस मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं। नासाउ की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है और मार्को यानसन के साथ कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्किया कहर बरपा सकते हैं। तस्किन अहमद और

SA vs BAN के लिए बांग्लादेश की टीम

तंजीद हसन, सौम्या सरकार, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

SA vs BAN के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेनरिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्किया और ओटनील बार्टमैन।

ये भी पढ़ें: ओमान के खिलाफ स्कॉटलैंड को मिली जीत तो इंग्लैंड पहले राउंड से हो जाएगी बाहर, जानें पिच का हाल