WPL 2024 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक विजय माल्या, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग, युजवेंद्र चहल, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतने पर आरसीबी को बधाई दी। विराट कोहली ने वीडियो कॉल पर आरसीबी महिला कप्तान स्मृति मंधाना के साथ बातचीत करते हुए आरसीबी महिला खिलाड़ियों को सुपरवुमेन करार दिया। इसके साथ ही कोहली का इंस्टाग्राम पर रिएक्शन भी खूब वायरल हो रहा है।