Electoral Bonds: इलेक्टोरल बॉन्ड का खुलासा होने के बाद अब इस मामले में रोजाना नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बॉन्ड की डिटेल्स से ये भी पता चल रहा है कि कौन-कौन सी कंपनियों की ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर कब-कब किस सियासी पार्टी को फंडिंग की गई। अब इस मामले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को दान दिया है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स का संचालन चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड कंपनी करती है, जिसकी पैरेंट ओर्गेनाइजेशन इंडिया सीमेंट है।