इस लीग को शुरू करने में सऊदी अरब सरकार अपने स्पोर्ट्स कोटे के फंड से खर्च करेगी। इसके अलावा कुछ मल्टीनेशनल कंपनियां भी इसमें फंड देंगी। सऊदी अरब ने साल 2020 के बाद फुटबॉल, टेनिस, गोल्फ और फॉर्मूला वन रेस पर अरबों रुपए खर्च किए हैं। यही नहीं, सऊदी अरब फीफा विश्व कप की मेजबानी भी हासिल करने पर नजर गड़ाए हुए है।