30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SCO vs ZIM, T20 World Cup 2022: ज़िम्बाब्वे ने 5 विकेट से स्कॉटलैंड को हराया, बनाई सुपर-12 में जगह

Scotland vs. Zimbabwe: ज़िम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के आखिरी क्वालीफाइंग ग्रुप स्टेज मैच में स्कॉटलैंड को हराते हुए टूर्नामेंट के सुपर-12 में जगह बना ली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Oct 2022, 4:47 PM IST

zimbabwe_beats_scotland.jpg

Zimbabwe beats Scotland

16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुए टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) 2022 के आखिरी क्वालीफाइंग ग्रुप स्टेज मैच में आज ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) ने स्कॉटलैंड (Scotland) को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करने उतरी स्कॉटलैंड ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाएं। जवाब में ज़िम्बाब्वे ने 18.3 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही ज़िम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट के सुपर-12 में अपनी जगह पक्की कर ली और स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया।


जॉर्ज मुंसी ने पहुँचाया सम्मानजनक स्कोर तक

स्कॉटलैंड की तरफ से बल्लेबाज़ जॉर्ज मुंसी (George Munsey) ने 51 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 54 रन बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। टीम के अन्य बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर पाएं।


यह भी पढ़ें- Sachin Tendulkar की T20 World Cup 2022 को लेकर भविष्यवाणी, बताए 4 मज़बूत दावेदार, जानिए क्या कहा भारत के बारे में

क्रेग इरविन की कप्तानी पारी

ज़िम्बाब्वे की तरफ से कप्तान क्रेग इरविन (Craig Ervine) ने 54 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 58 रन बनाते हुए टीमकी जीत में अहम भूमिका निभाई।


यह भी पढ़ें- WI vs IRE, T20 World Cup 2022: आयरलैंड ने किया पूर्व चैंपियन को बाहर, वेस्ट इंडीज़ को 9 विकेट से हराकर बनाई सुपर-12 में जगह