ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलेन ने 1000 रन और 50 विकेट का करनामा महज 33 मैच में किया है। उनसे आगे सिर्फ नीदरलैंड के दिग्गज रेयान टेन डोशेट हैं, जिन्होंने 28 मैच में अपने नाम यह उपलब्धि जोड़ी थी। ब्रैंडन मैकमुलेन ने अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते कई धुरंधरों के रिकॉर्ड को तोड़ा। इनमें है- जीशान मकशूद (ओमान, 37 इनिंग), कोरी एंडरसन ( न्यूजीलैंड, 40 इनिंग), लांस क्लूजनर (दक्षिण अफ्रीका, 42 इनिंग), ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया, 44 इनिंग), कपिल देव (भारत, 46 इनिंग), स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया, 46 इनिंग), रोहन मुस्तफा (यूएई, 50 इनिंग) और शाकिब अल हसन (बांग्लादेश, 50 इनिंग)।