युवराज ने लिखा, "एक युवा क्रिकेटर से दो बार विश्व कप विजेता बनने तक, पीयूष ने अपने करियर में तब-तब प्रदर्शन करके दिखाया जब टीम को इसकी थी। 450 से ज्यादा प्रथम श्रेणी विकेट, यूपी और गुजरात के लिए कई साल खेलना, आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे सफल गेंदबाज बनना। आंकड़ों से भी ज्यादा अहम यह है कि इस यात्रा में आपने खुद को शांत, धैर्य और प्रतिबद्धता के साथ पेश किया। आपने हर तरह का सम्मान अर्जित किया है। आपके साथ मैदान साझा करने पर गर्व है।"