15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहीन अफरीदी एशिया कप 2023 के ठीक बाद करने जा रहे दूसरी बार निकाह, जानें वजह

Shaheen Afridi : एशिया कप के बाद शाहीन अफरीदी दूसरा निकाह करने जा रहे हैं। ज्ञात हो कि शाहीन शाह अफरीदी ने सात महीने पहले ही पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की बेटी से निकाह किया था। वहीं, अब वह एशिया कप 2023 के फाइनल के बाद 19 सितंबर को फिर से कराची में निकाह करेंगे।

2 min read
Google source verification
shaheen-afridi-is-going-to-get-married-to-ansha-afridi-again-celebration-will-be-held-after-asia-cup.jpg

शाहीन अफरीदी एशिया कप 2023 के ठीक बाद करने जा रहे दूसरी बार निकाह।

Shaheen Afridi : एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के स्‍टार लेफ्ट आर्म पेसर शाहीन अफरीदी विरोधी टीमों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके हैं। शाहीन गेंद से जमकर कहर बरपा रहे हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि एशिया कप के बाद शाहीन अफरीदी दूसरा निकाह करने जा रहे हैं। ज्ञात हो कि शाहीन शाह अफरीदी ने सात महीने पहले ही पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की बेटी से निकाह किया था। वहीं, अब वह एशिया कप 2023 के तहत 17 सितंबर को खेले जाने वाले फाइनल के बाद 19 सितंबर को फिर से कराची में निकाह करेंगे। इसके बाद इस्लामाबाद में 21 सितंबर को वलीमा सेरेमनी होगी।


बता दें कि शाहीन अफरीदी ने फरवरी 2023 की शुरुआत में पाकिस्तान के पूर्व दिग्‍गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से निकाह किया था। अब शाहीन फिर से शादी करने जा रहे हैं। चौंकिए मत शाहीन अंशा से ही दूसरी बार निकाह करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों का पहला निकाह अफरीदी ट्राइबल ट्रेडिशन के मुताबिक हुआ था, जिसमें चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। वहीं इस बार बड़े स्‍तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

फाइनल में पहुंचने के करीब पाकिस्‍तान!

शाहीन अफरीदी फिलहाल एशिया कप 2023 खेलने में व्‍यस्‍त हैं। उन्‍होंने गेंद से बल्‍लेबाजों पर कहर बरपा रखा है। सुपर-4 को पहला मुकाबला जीतकर पाकिस्‍तान की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। अब पाकिस्‍तान को सुपर-4 में दो मैच और खेलने हैं, जिनमें से एक भी जीतने पर वह लगभग फाइनल में जगह बना लेगी।

यह भी पढ़ें :ग्लेन मैक्ग्रा के घर में घुसे 3 अजगर, जानें कैसे बचाई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने परिवार की जान

पहले निकाह पर शाहीन ने की थी ये अपील

डीबी टीवी स्पोर्ट्स के अनुसार, शाहीन अफरीदी का निकाह 19 सितंबर को होगा और 21 सितंबर की वलीमा सेरेमनी होगी। बता दें कि शाहीन अफरीदी ने अपने पहले निकाह की फोटो खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और लोगों से अपील की थी कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर ज्यादा शेयर न करें। इसके बावजूद उनकी फोटो खूब वायरल हुई थीं।

यह भी पढ़ें : एमएस धोनी ने अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ खेला गोल्‍फ