एमएस धोनी ने अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ खेला गोल्फ
नई दिल्लीPublished: Sep 08, 2023 01:06:10 pm
MS Dhoni Playing Golf with Donald Trump : भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमरीका में छुट्टियां मना रहे हैं और मीडिया की सुर्खियों में भी बने हुए हैं। हाल ही में वह यूएस ओपन देखते नजर आए थे तो वहीं अब वह अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संग गोल्फ खेलते दिखे हैं।


एमएस धोनी ने अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ खेला गोल्फ।
MS Dhoni Playing Golf with Donald Trump : भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमरीका में छुट्टियां मना रहे हैं और मीडिया की सुर्खियों में भी बने हुए हैं। हाल ही में धोनी ने कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला गया यूएस ओपन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी देखा था। वहीं, अब वह अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संग गोल्फ खेलते नजर आए हैं। डोलाल्ड ट्रंप के साथ उनकी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल वायरल हो रहे हैं।