
Dhoni And warne
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। एक भारतीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में शेन वॉर्न ने एमएस धोनी को टीम इंडिया के लिए सबसे जरूरी खिलाड़ी बताया है। शेन वॉर्न ने कहा है कि अगर भारत को वर्ल्ड कप जीतना है तो धोनी का विशेष रोल में रहना बहुत जरूरी है।
धोनी का बेस्ट प्रदर्शन भारत को जीताएगा वर्ल्ड कप- वॉर्न
इंटरव्यू में शेन वॉर्न कहा है, ''अगर आप वर्ल्ड कप जीतने जा रहे हैं तो टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए सबसे अनुभवी खिलाड़ी का होना बहुत जरूरी है, यदि वो (धोनी) प्रदर्शन करते हैं तो आप विश्व कप जरूर जीतेंगे, इसलिए भारत के लिए बहुत जरूरी है कि एमएस धोनी वर्ल्ड कप में अपना बेस्ट प्रदर्शन दिखाएं।''
किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सक्षम धोनी- वॉर्न
शेन वॉर्न ने धोनी के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि धोनी ने हमेशा टीम के लिए बेस्ट करने की कोशिश की है, चाहे वो फिर नंबर 4,5 या फिर 6 पर बल्लेबाजी करने आते हो। शेन वॉर्न ने कहा कि मैच की किसी भी स्थिति में धोनी खुद को उसके अनुकूल कर लेते हैं, अगर टीम को 10 रन चाहिए तो सिर्फ धोनी ही बना सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लय में नजर आए थे माही
आपको बता दें कि 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अभी टीम इंडिया की घोषणा होनी बाकि है। साथ ही वर्ल्ड कप के लिए सबसे ज्यादा चर्चाएं धोनी को लेकर हो रही हैं, क्योंकि हाल ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी पुरानी फॉर्म में नजर आए थे।
Published on:
13 Feb 2019 09:22 pm
