5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेन वॉर्न को इन दो खिलाड़ियों पर भरोसा, कहा- अगर टीम से जुड़े तो जिताएंगे वर्ल्ड कप

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगा बैन इसी महीने हट जाएगा इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए दोनों को टीम में शामिल किया जा सकता है दोनों खिलाड़ी बॉल टेम्परिंग के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन किए गए थे
2 min read
Google source verification
Shane Warne

Shane warne

नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगभग तीन महीने के करीब का समय बचा है और सभी टीमें लगभग इसको लेकर तैयारियां पूरी कर चुकी हैं। विश्व कप के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें इस वक्त मजबूत दावेदार हैं। इनमें विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की दावेदारी इस बार कुछ कमजोर नजर आ रही है, क्योंकी टीम के बड़े खिलाड़ी इस समय बाहर हैं। हालांकि माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप के लिए स्मिथ और वॉर्नर टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

वॉर्न की नजर में स्मिथ और वॉर्नर जिता सकते हैं विश्व कप

ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वॉर्न भी इस बात से भलि-भांति परिचित हैं कि ऑस्ट्रेलिया स्मिथ और वॉर्नर के बिना खिताब की दावेदार नहीं हो सकती। वॉर्न का कहना है कि एक साल के बैन के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की भूख पहले से ज्यादा बढ़ सकती है, जिसका फायदा वर्ल्ड कप में जरूर होगा। शेन वॉर्न ने कहा है कि स्मिथ और वॉर्नर की टीम में मौजूदगी ही ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिता सकती है।

इसी महीने स्मिथ और वॉर्नर से हट रहा है बैन

आपको बता दें कि बॉल टेंम्परिंग के मामले में ये दोनों स्टार खिलाड़ी क्रिकेट में बैन किए गए थे। इसी महीने दोनों की सजा खत्म हो रही है और इस साल इंग्लैंड में विश्व कप खिताब की रक्षा के अभियान के लिए इन दोनों को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिल सकती है।

इन दोनों ही खिलाड़ियों की हाल में कोहनी की सर्जरी हुई और अब यह देखना होगा कि वो वापसी करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि इंग्लैंड में उनके लिए चीजें आसान नहीं होने वालीं।

वॉर्न को स्मिथ और वॉर्नर पर पूरा भरोसा

वॉर्न को हालांकि कोई संदेह नहीं है कि ये दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और इन्हें ब्रेक से फायदा ही होगा। वॉर्न यह बात अपने अनुभव से कह रहे हैं। इस दिग्गज स्पिनर को भी 2003 में प्रतिबंधित दवाओं के लिए पॉजिटिव पाए जाने पर निलंबित किया था। कई लोगों ने कहा कि वह फिर वापसी नहीं कर पाएंगे लेकिन वॉर्न ने जोरदार वापसी की और कई साल तक शीर्ष स्तर पर खेले।

वॉर्न ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘कई बार जब आपको ब्रेक के लिए बाध्य किया जाता है- जैसा मेरे साथ हुआ, मुझे 12 महीने बाहर रहना पड़ा- इसका मतलब होता है कि आप तरोताजा हो जाते हो और उसके बाद आपकी भूख और बढ़ जाती है, यही कारण है कि दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिता सकती है।’