
Shane Watson
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन इन दिनों IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से धूम मचा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 53 गेंदों में 96 रन की पारी खेली थी। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अब बिग बैश लीग से संन्यास की घोषणा कर दी है यानि कि शेन वॉटसन ने अब पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
बिग बैश लीग को कहा अलविदा
आपको बता दें कि बिग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया की लीग है, जिसमें शेन वॉटसन सिडनी थंडर्स के लिए खेल रहे थे। उन्होंने पिछले तीन सीजन सिडनी थंडर्स के लिए कप्तानी भी की थी। 37 साल के शेन वॉटसन का अब पेशेवर करियर खत्म हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट को उन्होंने 2016 में ही अलविदा कह दिया था।
सिडनी थंडर्स का किया धन्यवाद
वॉटसन ने एक बयान में कहा , 'मैं सिडनी थंडर्स में सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। पिछले चार सत्र की शानदार यादें हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने उन्हें बीबीएल में सफल करियर पर बधाई देते हुए कहा, 'शेन वॉटसन सीमित ओवरों में सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से है। उसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और बिग बैश लीग में अपार योगदान दिया है।'
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने IPL के 12वें सीजन में चेन्नई की तरफ से 11 मैचों में 243 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 96 का था, जो उन्होंने हैदाराबद के खिलाफ बनाया थे।
Updated on:
27 Apr 2019 11:37 am
Published on:
27 Apr 2019 11:37 am
