
नई दिल्ली।महेंद्र सिंह धोनी का आर्मी के प्रति लगाव आज पूरा हिंदुस्तान देख रहा है। धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लेकर कश्मीर में सेना के साथ ट्रेनिंग लेने का फैसला किया है। माही के इस जज्बे और जुनून को पूरा देश सैल्यूट कर रहा है। इस बीच वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने भी धोनी के देशप्रेम को सैल्यूट किया है। कॉटरेल ने धोनी की तारीफ में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने धोनी की देशभक्ति की जमकर तारीफ की है।
कॉटरेल ने धोनी के सम्मान में किया ये ट्वीट
कॉटरेल ने ट्वीट्स कर धोनी के लिए कहा है, 'यह इंसान क्रिकेट के मैदान पर एक प्रेरणा है, लेकिन वह एक देशभक्त व्यक्ति भी हैं जो अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभा रहा हैं। कॉटरेल ने अपने एक और ट्वीट में लिखा है, ''मैं जमैका में अपने घर में परिवार के साथ था। मुझे इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने का अवसर नहीं मिला।''
कॉटरेल ने धोनी का ऐतिहासिक वीडियो भी शेयर किया
कॉटरेल ने धोनी का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि को ग्रहण कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ कॉटरेल ने लिखा है, ''मैं यह वीडियो दोस्तों और परिवार के लिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि वो जानते हैं कि मैं इस सम्मान को कितना महत्व देता हूं, लेकिन पति-पत्नी के बीच प्रेरणादायी प्रेम देश के प्रति होना चाहिए। कृपया इसका आनंद उठाइए।"'
कॉटरेल भी हैं सच्चे देशभक्त
आपको बता दें कि शेल्डन कॉटरेल भी एक सच्चे देशभक्त के रूप में मैदान पर देखे जाते हैं। वर्ल्ड कप में विकेट लेने के बाद उनका जश्न मनाने का तरीका खूब सुर्खियों में रहा था। कॉटरेल विकेट लेने के बाद सैल्यूट कर जश्न मनाते हैं। ऐसा वो अपनी आर्मी को सम्मान देने के लिए करते हैं, क्योंकि उन्होंने करीब छह महीने आर्मी के साथ काम भी किया है।
31 जुलाई से धोनी रहेंगे कश्मीर में
वहीं महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो माही 31 जुलाई से 15 अगस्त तक कश्मीर में आर्मी के साथ ट्रेनिंग पर रहेंगे। वो इस दौरान कश्मीर के इलाकों में पेट्रोलिंग करते हुए भी नजर आएंगे। इस ट्रेनिंग के लिए धोनी खुद को वेस्टइंडीज टूर से भी अलग किया है।
Updated on:
29 Jul 2019 03:46 pm
Published on:
29 Jul 2019 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
