
Shikhar Dhawan Birthday: कहते हैं इंसान में कुछ कर गुजरने का जोश, जज्बा और जुनून हो एक दिन सफलता उसके कदम जरूर चूमती है। कुछ ऐसी ही कहानी है भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन उर्फ गब्बर की। शिखर धवन आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। गब्बर के इस दिन को खास बनाने के लिए उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। भले कुछ समय से शिखर धवन टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन अभी भी वह क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करते हैं। शिखर धवन ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने जीरो से शुरुआत की। उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। फर्श से अर्श पर पहुंचने के बाद भी कई बार टीम से बाहर हुए, लेकिन हर बार दमदार वापसी की। आज उन्हें क्रिकेट की दुनिया में गब्बर के नाम से जाना जाता है। आइये उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी दिलचस्प कहानी।
शिखर धवन धवन भले ही टीम इंडिया से बाहर हो, लेकिन आज भी उनकी गिनती दुनिया के बेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में होती है। उन्होंन भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए कई बार अकेले अपने दम पर मैच जिताए हैं। बता दें कि शिखर धवन ने महज 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। धवन ने पहली बार जब दिल्ली की अंडर-16 टीम से 1999-2001 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में खेले तो हर कोई उनके प्रदर्शन से प्रभावित हुआ।
डेब्यू मैच में ही हुए शून्य पर आउट
शिखर धवन ने इसके बाद कई अलग-अलग क्रिकेट लीग खेली और फिर भारत की अंडर-19 टीम से वर्ल्ड कप भी खेला। 2010 में शिखर धवन भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। लेकिन, दुर्भाग्य से अपने पहले ही मैच में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद धवन लगातार प्रयास करते रहे और 2012 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। यहां भी दुर्भाग्य ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और पहले टी20 में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें : पेरिस ओलंपिक खेल गांव में बिना एयर कंडीशनर भी होगा ठंड का अहसास
शिखर कई बार हुए अंदर-बाहर
2012 तक शिखर धवन कई बार टीम से अंदर-बाहर होते रहे। 2013 में शिखर धवन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 2013 में भारत के लिए 26 वनडे में 1162 रन बनाए। इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के पांच मैच में 363 बनाकर भारत को तीसरी बार आईसीसी इवेंट का चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। इसके बाद 2019 तक उन्हें लगातार मौके मिले। लेकिन, हाल ही में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 में उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी। अब उनकी जगह युवाओं को ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं।
धवन को ऐसे मिला निकनेम ‘गब्बर’
शिखर धवन को सभी गब्बर के नाम से भी जानते हैं। उन्हें ये निकनेम क्यों दिया गया, खुद धवन ने एक शो में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह अक्सर शोले फिल्म के विलेन गब्बर की नकल किया करते थे। रणजी ट्रॉफी के दौरान जब दूसरे टीम की बड़ी साझेदारी होती तो वह अपने प्लेयर्स को मोटिवेट करने के लिए चिल्लाते थे... बहुत याराना लगता है... 'सूअर' के बच्चों। मेरी बात सुन तब सब हसंते थे। उसी दौरान हमारे कोच विजय ने मुझे गब्बर नाम दिया था।
यह भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या पर जडेजा ने कसा तंज, बोले- वह रेयर टेलेंट, इसलिए मैदान पर...
Published on:
05 Dec 2023 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
