30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पांड्या पर जडेजा ने कसा तंज, बोले- वह रेयर टेलेंट, इसलिए मैदान पर…

हार्दिक पांड्या चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, उनका चयन साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भी न‍हीं किया गया है। इसी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने हार्दिक पांड्या पर तंज कसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Dec 2023, 11:08 AM IST

hardik-pandya.jpg

हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में वर्ल्ड कप 2023 से पूर्व टी20 टीम का कप्‍तान बनाया गया था। जिसके बाद से उन्‍हें भारत की टी20 टीम के भावी कप्‍तान के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के एक मैच के दौरान टखने में चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो गए। हाल ही में साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट में टीम का ऐलान किया गया। जिसमें पांड्या का नाम नहीं है और न ही उनकी चोट को लेकर कोई अपडेट दिया गया। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने हार्दिक पांड्या पर तंज कसते हुए एक बयान दिया है। जडेजा ने तंज कसते हुए कहा कि हार्दिक एक रेयर टेलेंट हैं और वह रेयर ही ग्राउंड पर नजर आते हैं।


अजय जडेजा का ये बयान तब आया, जब एक न्‍यूज चैनल पर हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का भावी कप्‍तान बनाने को लेकर चर्चा हो रही थी। जडेजा ने कहा कि आपने मतलब नहीं समझा। हार्दिक पांड्या रेयर टेलेंट है और वह बहुत रेयर ही ग्राउंड पर नजर आते हैं। वह बहुत रेयर हैं और हैं तो सही।

पहले पीठ तो अब टखने में चोट

बता दें कि हार्दिक पांड्या कुछ समय से इंजरी से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2022 में पीठ की चोट के बाद लंबे समय बाद उन्‍होंने वापसी की थी। हालांकि तब भी वह पूरी तरह फिट नहीं थे और अपना शत-प्रतिशत भी नहीं दे पा रहे थे। हार्दिक पांड्या को टीम में तो शामिल किया गया, लेकिन वह गेंदबाजी नहीं करने के चलते ऑलराउंडर की भूमिका नहीं निभा रहे थे।

बीसीसीआई ने नहीं दिया चोट पर कोई अपडेट

हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी पर काफी काम किया और वर्ल्ड कप 2023 की टीम में ऑलराउंडर की भूमिका भी निभा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से बांग्लादेश के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते समय उनके टखने में चोट लग गई और उन्‍हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अब दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर चुनी गई टी20 और वनडे अीम में भी उनका नाम नहीं है। बीसीसीआई ने उनकी चोट पर भी कोई अपडेट नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें : पेरिस ओलंपिक खेल गांव में बिना एयर कंडीशनर भी होगा ठंड का अहसास