
Shoaib Akhtar
इस्लामाबाद। ICC क्रिकेट वर्ल्ड का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है। क्रिकेट के महाकुंभ में अब 50 दिन से भी कम का समय बचा है। वर्ल्ड चैंपियन बनने की दौड़ में वैसे तो 10 टीमें रहेंगी, लेकिन जिनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, उसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया भारत और न्यूजीलैंड का नाम शामिल है। विश्व चैंपियन बनने की रेस में भारत की दावेदारी इंग्लैंड के बाद सबसे पहले नंबर पर नजर आ रही है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने इस दावे को खारिज कर दिया है।
- शोएब अख्तर ने भारत को विश्व चैंपियन बनने का दावेदार मानने से ही इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शोएब अख्तर ने अपनी टॉप 3 फेवरेट टीमों का जिक्र किया है, जिसमें भारत का नाम शामिल नहीं है।
शोएब ने लिया इन तीन टीमों का नाम
- ट्विटर पर पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से लोगों ने सवाल पूछा कि विश्व कप के लिए उनकी तीन पसंदीदा टीम कौन सी हैं? इसका जवाब देते हुए शोएब अख्तर ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का नाम बताया। आपको बता दें कि क्रिकेट के कई दिग्गज भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार मान रहे हैं, लेकिन शोएब अख्तर की नजर में भारत से ज्यादा दावेदारी पाकिस्तान की मजबूत है।
- विश्व कप 2015 में बांग्लादेश से हारकर बाहर हुई इंग्लैंड की टीम को इस बार वर्ल्ड का सबसे पहला दावेदार माना जा रहा है और इसकी वजह ये भी है कि इंग्लैंड मेजबान है। इसके अलावा वनडे क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्कोर भी इंग्लैंड के नाम ही दर्ज है। टीम ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 481 रन बना दिए थे। उसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 444 रन भी इंग्लैंड के नाम ही दर्ज है। टीम ने यह स्कोर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।
Published on:
09 Apr 2019 05:40 pm
