31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के लिए अच्‍छी खबर, चोट के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने जा रहा ये धाकड़ खिलाड़ी

Shreyas Iyer Set to Comeback: टीम इंडिया में मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर कंधे की चोट से उबरकर अब मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। मुंबई का ये स्टार खिलाड़ी 6 नवंबर को ओडिशा के खिलाफ आगामी रणजी मैच खेलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Nov 2024, 3:53 PM IST

भारतीय टीम में मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर अपनी कंधे की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं। अब वह मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि कई सर्जरी और गहन पुनर्वास से गुज़रने के बाद श्रेयस अय्यर फिट हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो मुंबई का ये स्टार खिलाड़ी 6 नवंबर को बीकेसी के एमसीए ग्राउंड पर ओडिशा के खिलाफ खेले जाने वाले आगामी मैच में मुंबई की टीम को मजबूती देगा। कंधे की चोट के कारण पिछले मैच से बाहर रहने के बाद अय्यर की वापसी मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है, जो एलीट ग्रुप ए स्टैंडिंग में ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रही है।

चोट के चलते कई प्रमुख टूर्नामेंट से रहे बाहर

दरअसल, टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर को पिछले कुछ वर्षों में कई चोटों का सामना करना पड़ा है। चोट के चलते उन्‍होंने त्रिपुरा के खिलाफ़ मुंबई के पिछले मैच से वह बाहर रहे। हालांकि वह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। बता दें कि कंधे की चोट के चलते उन्‍हें अप्रैल 2021 में सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके कारण उन्हें आईपीएल और टी20 विश्व कप के कुछ समेत कई प्रमुख टूर्नामेंटों से बाहर होना पड़ा।

टीम इंडिया में वापसी पर होगी नजर

अय्यर ने कहा कि वह अपने शरीर के प्रबंधन के बारे में "स्मार्ट" हो गए हैं और अपनी क्रिकेट महत्वाकांक्षाओं को शारीरिक रूप से लचीला बने रहने की आवश्यकता के साथ सावधानीपूर्वक संतुलित कर रहे हैं। अय्यर की मौजूदगी से टीम में जोश भरने और बल्लेबाजी में गहराई आने की उम्मीद है। वहीं, अय्यर की नजर भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में वापसी करने पर होगी।

यह भी पढ़ें : भारत के इस स्टार खिलाड़ी ने किया क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, फैंस के लिए लिखा भावुक पोस्‍ट

मुंबई की लाइनअप में कोई बदलाव नहीं 

अय्यर की वापसी के साथ ओडिशा के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई की बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पृथ्वी शॉ को एमसीए ने फिटनेस शेड्यूल दे रखा है और वह टीम शीट से अनुपस्थित हैं। मुंबई फिलहाल एलीट ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है, जिसके पहले तीन मैचों में नौ अंक हैं, जिसमें एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ शामिल है।