9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे या नहीं? फिटनेस को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

IND vs SL Test 2026: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने उंगली की चोट से उबरकर नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है, जिससे टीम इंडिया की चिंताएं दूर हो गई हैं।
2 min read
Google source verification
Shubman Gill Injury Update

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल (फोटो सोर्स: IANS)

Shubman Gill Fitness Update: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। भारत और श्रीलंका 11 के बीच वार्म-अप मैच से ठीक पहले चोट की वजह से बाहर होने वाले शुभमन गिल ने बैटिंग प्रैक्टिस स्टार्ट कर दी है। 2 दिन आराम करने के बाद उन्होंने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उंगली में चोट की वजह से अचानक उन्हें वार्म-अप मैच से बाहर होना पड़ा था, जिसकी वजह से केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी। अब उनकी फिटनेस की वजह से टीम इंडिया की चिंता दूर हो गई है।

वॉर्म-अप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल बिना किसी समस्या के बल्लेबाज करते नजर आए, जिससे ये तो साफ हो गया है कि उनकी चोट ठीक हो चुकी है और वह पहले टेस्ट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म अप में शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका ने जहां 363 रन बनाए, तो टीम इंडिया ने पहली पारी 6 विकेट पर 357 रन बनाकर घोषित कर दी। इस दौरान देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली तो रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा गुरनूर बराड़ ने नाबाद 18 गेंदों में 36 रन की तूफानी पारी खेली।

15 अगस्त से पहला टेस्ट

गॉल में भारतीय टीम को 15 अगस्त से पहला मुकाबला खेलना है, इसके बाद 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकिल में भारतीय टीम ने 9 मैच खेले हैं, जिनमें 4 गंवाए हैं और 4 में जीत हासिल की है। टीम इंडिया फिलहाल पांचवें स्थान पर है, लेकिन बचे हुए 9 मैचों में शानदार प्रदर्शन कर वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में जगह बना सकती है।

फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे। हालांकि, टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। टीम इंडिया आखिरी बार 2008 में श्रीलंका से हारी थी, उसके बाद से लगातार उसने जीत हासिल की है। हालांकि, टीम इंडिया का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में देखना यह होगा कि टीम इंडिया अब श्रीलंकाई सरजमीं पर कैसा प्रदर्शन करती है।