4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक पारी में 13 छक्के लगाकर भी ये अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए थिसारा परेरा

थिसारा परेरा (140) के रिकॉर्ड तूफानी शतकीय पारी के बावजूद श्रीलंका को दूसरे ODI मैच में शनिवार को मेजबान न्यूजीलैंड के हाथों 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा।इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jan 05, 2019

thisara parera

एक पारी में 13 छक्के लगाकर भी ये अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए थिसारा परेरा

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच माउंट माउंग्नुई में खेले गए दूसरे ODI मुकाबले में श्रीलंकाई हरफनमौला खिलाड़ी थिसारा परेरा ने 13 छक्कों की मदद से तूफानी 140 रनों की पारी खेली। इसके बावजूद वह अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड कर गए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 319 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम परेरा की रिकॉर्ड शतकीय पारी बावजूद के बावजूद 46.2 ओवर में 298 रन तक ही पहुंच सकी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।


परेरा का अनचाहा रिकॉर्ड-
परेरा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अपने पहली शतकीय पारी खेल रहे परेरा का बल्लेबाजी औसत 19.28 का था। जोकि पहला शतक लगाते समय सबसे कम औसत होने की लिस्ट में अब चौथे नंबर पर है। इस अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में पहला नाम सनाथ जयसूर्या(15.18), दूसरा नाम आर कुलविथराना(16.50) और तीसरा अलोक कपाली(19.15) का है। इन लिस्ट में उन्ही खिलाड़ियों का नाम हैं जिन्होंने शतक लगाने से पहले कमसे कम 50 पारियां खेली हों।

पहला शतक लगाने के लिए सबसे ज्यादा पारियां-
इस मामले में परेरा का सातवां स्थान है। परेरा ने पहला शतक लगाने के लिए 114 पारियों का लम्बा इंतजार किया। पहला शतक लगाने के लिए सबसे ज्यादा पारियों का इस्तेमाल करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक का हैं जिन्होंने 189 पारियों बाद शतक लगाया था। दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ का है उन्होंने 166 पारियों बाद शतक जड़ा था। तीसरा नाम जिम्बाब्वे के एल्टन चिगंबुरा(160 पारियां)। चौथा नाम दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर(159)।पांचवां नाम श्रीलंका के अर्जुन राणातुंगा(144)। छठा नाम श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूस(115 पारियां) और सातवां नाम परेरा(114) का है।

थिसारा परेरा की रिकॉर्ड शतकीय पारी-
थिसारा परेरा ने इस मैच में 74 गेंदों का सामना करके 13 छक्के और 8 चौकों की मदद से 140 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने अपना शतक मात्र 57 गेंदों में पूरा किया। इस शतकीय पारी के दौरान परेरा ने कई स्थापित रिकॉर्ड भी तोड़े। उन्होंने किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रनों की पारी के रिकॉर्ड की बराबरी की। पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1994 में 140 रनों की पारी खेली थी। परेरा ने इसी रिकॉर्ड की बराबरी की।