10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SL vs BAN, 2nd Test: जयसूर्या-डिसिल्वा का कमाल, बांग्लादेश पर बड़ी जीत से चार विकेट दूर श्रीलंका

SL vs BAN, 2nd Test: बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में 6 विकेट पर 115 रन बना लिए थे। इस लिहाज से श्रीलंका को पारी से जीत दर्ज करने के लिए महज 4 विकेट की दरकार है।

2 min read
Google source verification
Sri Lanka

Sri Lanka (Photo Credit - IANS)

SL vs BAN, 2nd Test: प्रभात जयसूर्या और धनंजय डिसिल्वा (2-2 विकेट, दूसरी पारी में) की शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश को दूसरी पारी में 115 रन के स्कोर पर छह विकेट झटक अपनी जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। श्रीलंका ने गुरुवार के स्कोर दो विकेट पर 290 रन से आगे खेलना शुरु किया। शुक्रवार की सुबह श्रीलंका का तीसरा विकेट सुबह के सत्र में पथुम निसंका के रूप में गिरा। पथुम निसंका ने 254 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 158 रनों की पारी खेली। इसके थोड़ी देर बाद तैजुल इस्लाम ने कप्तान धनंजय डिसिल्वा (सात) को एलबीडब्ल्यू आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कुसल मेंडिस को छोड़कर श्रीलंका के अन्य बल्लेबाज बांग्लादेश की गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सके।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही, चौकों-छक्कों की बारिश कर इंग्लैंड की धज्जियां उड़ाई, भारत को जीत दिलाई

प्रभात जयसूर्या (10) को नाहिद राणा ने आउट किया। सोनल दिनुशा (11), थरिंडु रत्नायके (10) रन बनाकर आउट हुए। कुसल मेंडिस ने 87 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से (84) रनों की पारी खेली। श्रीलंका की पूरी टीम ने 116.5 ओवर में 458 रन बनाए और 211 रनों की बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने 5 और नईम हसन ने 3 विकेट चटकाए। नाहिद राणा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और उसने 31 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिए। अनामुल हक 19 और शादमान इस्लाम 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोमिनुल हक (15) और नजमुल शांतो (19) को धनंजय डीसिल्वा ने अपना शिकार बना लिया। बांग्लादेश का पांचवां विकेट मुशफिकुर रहीम (26) के रूप में गिरा। उन्हें प्रभात जयसूर्या ने बोल्ड आउट किया।

यह भी पढ़ें- बदल गया दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का कप्तान, इस टीम के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान

शुक्रवार के दिन का आखिरी विकेट मेहदी हसन मिराज (11) का गिरा, उन्हें थरिंडु रत्नायके ने पगबाधा आउट किया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने समय बंगलादेश 115 के स्कोर पर छह विकेट गवांकर हार की कगार पर है। लिटन कुमार दास (नाबाद 13) रन बनाकर क्रीज पर है। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या और धनजंय डिसिल्वा ने दो-दो विकेट लिए। असिता फर्नांडो और थरिंडु रत्नायके ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।