
Dhoni and Rishabh pant
नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है। वर्ल्ड कप के लिए अभी भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ है, लेकिन सेलेक्शन से पहले टीम इंडिया के लिए कुछ बैटिंग ऑर्डर ऐसे हैं, जिसको लेकर खिलाड़ियों की माथापच्ची चल रही है। भारतीय टीम में नंबर चार को लेकर काफी टेंशन चल रही है। तीन नंबर तक तो सबकुछ सेट है, लेकिन नंबर चार को लेकर कई एक्सपेरिमेंट किए जा चुके हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने नंबर चार के लिए ऋषभ पंत का नाम सुझाव के तौर पर दिया है।
गांगुली ने ऋषभ पंत को बताया चौथे नंबर का दावेदार
सौरव गांगुली ने नंबर चार के लिए ऋषभ पंत का समर्थन किया है और कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी प्रतिभा को साबित किया है। गांगुली ने कहा है कि अगर सीमित ओवर के क्रिकेट में ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के लिए उपर भेजा जाता है तो वो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पंत ने पिछले आइपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में वो काफी सफल रहे हैं।
पॉन्टिंग ने भी की ऋषभ की तारीफ
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वो भारत के लिए अगले विश्व कप में मैच विनर साबित होंगे। पॉन्टिंग ने कहा कि ऋषभ पंत एक ऐसे प्लेयर हैं जो विश्व कप में भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं, अगर मैं टीम का चयनकर्ता होता तो उन्हें टीम में शामिल जरूर करता। नंबर चार के लिए फिलहाल उनके बेहतर कोई भी बल्लेबाज नहीं है और उन्हें मौका जरूर दिया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि ऋषभ पंत पिछले कुछ समय में वनडे और टी20 में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। हालांकि उन्होंने टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ कर अपनी प्रतिभा को साबित किया था। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।
Published on:
20 Mar 2019 10:55 am
