Predictions for Champions Trophy 2025 Semifinalist: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दावे और भविष्यवाणियों का दौर तेज हो गया है। चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने में सिर्फ दो हफ्ते से भी कम समय शेष है। इससे पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा, वहीं भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इससे पहले क्रिकेट जगत के दिग्गज सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग, वसीम अकरम और रवि शास्त्री ने फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। आइये आपको भी बताते हैं किसने क्या दावा किया है।