
रोहित के टीम में न चुने जाने से हैरान गांगुली, ट्वीट कर दिया ये बयान
नई दिल्ली। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन अभी होना बाकि है। उससे पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम चुन ली है। टीम का ऐलान होने से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म है कि किसी खिलाड़ी को मौका मिलेगा और किसे नहीं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम के चयन से जुड़ी एक भविष्यवाणी की है। गांगुली ने कहा है कि विश्व कप के लिए ऑल राउंडर विजय शंकर को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।
गांगुली ने विजय शंकर की दावेदारी को किया कम
आपको बता दें कि विजय शंकर ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। टीम में बतौर आलराउंडर चुने जाने के लिए उन्होंने अपने दावेदारी पेश कर दी है। सौरव गांगुली ने अपनी इस राय के पीछे की वजह तो नहीं बताई है, लेकिन उन्होंने कहा है कि विजय शंकर की टीम में जगह ही नहीं बचती।
एमसके प्रसाद दे चुके हैं ये बयान
हालांकि इससे पहले चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कहा था कि विजय शंकर विश्व कप के लिए भारतीय टीम की रणनीति का हिस्सा हैं। गांगुली ने विजय शंकर की तारीफ भी की है। उन्होंने कहा है कि शंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है, उससे लगता है कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ विजय शंकर ने खेली थी धमाकेदार पारी
विजय शंकर की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। वह टी 20 सीरीज में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने तीन मैचों में 84 रन रन बनाए थे। सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 43 रन की लाजवाब पारी खेली मगर टीम मैच जीतने में कामयाबी नहीं हो सकी थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भी 45 रन की अच्छी पारी खेली थी।
Updated on:
12 Feb 2019 09:18 pm
Published on:
12 Feb 2019 09:18 pm
