4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्‍यूजीलैंड दौरे पर बुमराह को न खिलाने की गलती नहीं करनी चाहिए टीम इंडिया को : गांगुली

गांगुली ने कहा कि स्‍टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में ऑस्‍ट्रेलिया का मौजूदा बल्‍लेबाजी क्रम अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
key player of teeam india

न्‍यूजीलैंड दौरे पर बुमराह को न खिलाने की गलती नहीं करनी चाहिए टीम इंडिया को : गांगुली

नई दिल्‍ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के प्रशासक सौरव गांगुली ने एक मीडिया को साक्षात्‍कार देते हुए कहा कि उन्‍होंने सुना है कि चयन समिति और टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को आस्‍ट्रेलिया वनडे सीरीज तथा न्‍यूजीलैंड वनडे और टी-20 सीरीज से विश्‍व कप के मद्देनजर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देना चाहती है। लेकिन इसकी जरूरत नहीं है।

शानदार प्रदर्शन कर रहा है बुमराह
सौरव ने कहा कि निश्चित रूप से जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि तीसरे टेस्‍ट में बुमराह ने 9 विकेट निकाल कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है। उन्‍होंने कहा कि उनके सुनने में यह भी आ रहा है कि विश्‍व कप 2019 की तैयारियों के चलते बुमराह को आराम दिया जा सकता है। लेकिन उन्‍हें नहीं लगता कि इस वक्‍त ऐसा करने की जरूरत है। बुमराह कपिल देव नहीं है, जो 125 टेस्‍ट मैच खेल बैठा है। वह अभी युवा खिलाड़ी है। उनकी समझ से बुमराह को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलाना चाहिए। ऑस्‍ट्रेलिया के मुकाबले न्‍यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत है। इसके अलावा उन्‍होंने यह भी कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि मुंबई इंडिसंस बुमराह को आराम देने पर विचार करेगा।

बतौर टीम अच्‍छा नहीं कर रही आस्‍ट्रेलिया
गांगुली ने कहा कि स्‍टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में ऑस्‍ट्रेलिया का मौजूदा बल्‍लेबाजी क्रम अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ऑस्‍ट्रेलिया की टीम कमजोर है। इसके अलावा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे उस्‍मान ख्‍वाजा पर तंज कसते हुए कहा कि इस प्‍लेयर को सोते वक्‍त भारतीय गेंदबाजों के सपने आते होंगे। वह नींद में भी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के हाथों खुद को आउट होते देख रहे होंगे।