4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs RSA : बारिश से बाधित मैच में द. अफ्रीका की जीत

दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए थे। आस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 10 ओवर खेलने के बाद सात विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी।
less than 1 minute read
Google source verification
rsa

AUS vs RSA : बारिश से बाधित मैच में द. अफ्रीका की जीत

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां कर्रारा ओवल मैदान पर खेले गए एक मात्र टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया को 21 रनों से हार दिया। बारिश के कारण यह मैच प्रति पारी 10 ओवरों का कर दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए थे। आस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 10 ओवर खेलने के बाद सात विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया की एक और हार -
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 38 रन ग्लैन मैक्सवेल ने बनाए। उनके अलावा क्रिस लिन ने 14 रनों का योगदान दिया। यह दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके। इससे, पहले दक्षिण अफ्रीका ने तेजी से रन बटोरते हुए 10.8 की औसत से रन जोड़े। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 15 गेंदों खेलीं और चार चौके लगाए। क्विंटन डी कॉक ने 16 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग