मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और हेनरिक क्लासेन के 44 गेंदों पर 46 रन, डेविड मिलर के 38 गेंदों पर 29 रन और क्विंटन डिकॉक के 18 रनों की बदौलत स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन टांगे। बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन शाकिब ने तीन तो तस्कीन अहमद ने दो विकेट लिए।