5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी20 में भी दी श्रीलंका को मात, सीरीज पर 3-0 से कब्जा

वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज में भी ये श्रीलंका की बहुत बड़ी हार है ड्वेन प्रिटोरियस और रीजा हैंड्रिक्स के अर्धशतकों ने दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम योगदान निभाया डकवर्थ लुइस नियम के तहत श्रीलंका 45 रन से हारा
2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Mar 25, 2019

South Africa vs Sri lanka

South Africa vs Sri lanka

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में श्रीलंका को मात देकर सीरीज पर 3-0 से कब्ज कर लिया है। वनडे सीरीज हारने के बाद श्रीलंका का टी20 सीरीज में भी सूपड़ा साफ हो गया। जोहानिसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा और दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 45 रन से मात दे दी।

- ड्वेन प्रिटोरियस और रीजा हैंड्रिक्स के अर्धशतकों ने दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम योगदान निभाया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 198 रन बनाए। प्रिटोरियस ने 42 गेंद में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज हैंड्रिक्स (66) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और कप्तान जेपी डुमिनी (नाबाद 34) के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन की अटूट साझेदारी की जिससे टीम दो विकेट पर 198 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

- 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। डिकवेला और डि सिल्वा ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने उस शुरुआत का फायदा नहीं उठा। मिडिल ऑर्डर एक बार फिर से फेल रहा। श्रीलंका की पूरी 15.4 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने जब 11.1 ओवर में 6 विकेट पर 111 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और दोबारा खेल शुरू होने पर टीम को 17 ओवर में 183 रन का लक्ष्य मिला था।

- श्रीलंका ने अपने अंतिम 4 विकेट बिना कोई रन जोड़े गंवाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि इसुरु उदाना ने 36 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से एंडिले फेहलुकवायो ने 24 रन देकर 4 जबकि जूनियर डाला और लूथो सिपामला ने 2-2 विकेट चटकाए।