6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौथे वनडे में श्रीलंका की शर्मनाक हार, दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में बनाई 4-0 की अजेय बढ़त

पांच मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है अफ्रीकी बल्लेबाजों ने 190 के लक्ष्य को 40वें ओवर में ही हासिल कर लिया सीरीज का अगला और आखिरी मैच 16 मार्च को केपटाउन में खेला जाएगा
2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Mar 14, 2019

Sri Lanka tour of South Africa

Sri Lanka tour of South Africa

पोर्ट एलिजाबेथ। श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब श्रीलंका को क्लीन स्वीप का खतरा लग रहा है।

- पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए चौथे वनडे मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 190 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे अफ्रीकी बल्लेबाजों ने 39.2 ओवर में सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की पारी भी 39.2 ओवर में 189 पर सिमट गई थी। श्रीलंका के इसुरू उदाना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 57 गेंद पर 78 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत श्रीलंका एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

- इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो कि काफी हद तक सही साबित हुआ। श्रीलंका को सिर्फ 13 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। ओपनर उपुल थरंगा 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 19 के स्कोर पर ओशादा फर्नांडो के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा जो बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।

- श्रीलंका की आधी टीम 69 रन तक सिमट चुकी थी। श्रीलंका की हालत इतनी खस्ता हो गई कि 100 रन से पहले ही सात विकेट गिर गए थे। इसके बाद इसुरू उदाना ने जबरदस्त पारी खेलकर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 57 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। यही वजह रही कि श्रीलंका की टीम 189 के लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रही।

- छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत बेहद अच्छी रही। क्विंटन डी कॉक ने एक बार फिर बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 57 गेंद पर 51 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान फाफ डू प्लेसी 43, डेविड मिलर ने नाबाद 25 और जेपी डुमिनी ने नाबाद 31 रनों की पारी खेल अपनी टीम को एक आसान जीत दिला दी। श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

सीरीज का अगला और आखिरी मैच 16 मार्च को केपटाउन में खेला जाएगा।