6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डकवर्थ लुइस मेथड के आधार पर पांचवां वनडे जीत द. अफ्रीका ने श्रीलंका का किया क्लीप स्वीप

41 रन से जीता दक्षिण अफ्रीका सीरीज का एक भी मैच नहीं जीत सका श्रीलंका कॉक को मिला मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड
2 min read
Google source verification
south africa vs sri lanka

डकवर्थ लुइस मेथड के आधार पर पांचवां वनडे जीत द. अफ्रीका ने श्रीलंका का किया क्लीप स्वीप

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए पांचवें और अंतिम वनडे मैच में मेजबान टीम ने डकवर्थ लुइस मेथड के जरिये श्रीलंका को 41 रन से हराकर सीरीज पर 5-0 से कब्जा कर लिया। पहले चार वनडे हारकर सीरीज गंवा चुकी श्रीलंका इस मैच में जीत हासिल कर सूपड़ा साफ होने से बचना चाहती थी, लेकिन दूसरी पारी खेल रही दक्षिण अफ्रीका के 28वें ओवर में अचानक स्टेडियम की फ्लड लाइट खराब हो गई और काफी कोशिशों के बावजूद वह बन नहीं सकी। इस वजह से खेल को रोक देना पड़ा और डकवर्थ लुइस मेथड के हिसाब से इतने ओवर तक लक्ष्य से 41 रन आगे होने के कारण दक्षिण अफ्रीका को विजेता घोषित कर दिया गया। इतने ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे।
एडेन मार्करम (नाबाद 67) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि क्विंटन डी कॉक को (पांच मैचों में 353 रन) को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

श्रीलंका ने दिया 226 का लक्ष्य
श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उसकी पूरी पारी 49.3 ओवर में कुल 225 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। 63 रन तक उसने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद चौथे विकेट के लिए कुसल मेंडिस और एंजेलो परेरा ने 62 रनों की साझेदारी कर टीम का संभालने की कोशिश की। मेंडिस (56) के रन आउट हो जाने के बाद पूरी टीम लड़खड़ा गई। मेंडिस के अलावा एंजेलो परेरा ने 31, प्रियमल परेरा ने 33, इसुरु उदाना ने 32 और ओशाडा फर्नांडो ने 22 रनों का योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने तीन, एनरिक नॉर्टजे और इमरान ताहिर ने दो-दो विकेट लिए। इनके अलावा लुंगी नगिडी एवं एंडीले फेकलुकवायो को एक-एक विकेट मिला।

पूरी नहीं हुई दक्षिण अफ्रीका की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम का पहला विकेट जल्द गिर गया। सलामी बल्लेबाज और विकेट कीपर क्विंटन डी कॉक सिर्फ 6 रन पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान फाफ डू प्लेसिस (24) भी ज्यादा देर नहीं रुके। वह भी 78 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद ओपनर मार्करम और वान डर डुसेन (नाबाद 28) ने 28वें ओवर तक टीम का स्कोर 135 रन तक पहुंचाया ही था कि पैवेलियन की फ्लड लाइट खराब हो गई और मैच को रोक देना पड़ा। इसके बाद लाख कोशिशों के बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। अम्पायरों ने इसके बाद डकवर्थ लुइसस मेथड के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को विजेता घोषित कर दिया।
श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा और थिसारा परेरा को एक-एक विकेट मिला।