3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव में अपने पसंदीदा नेता शशि थरूर को हराना चाहते हैं श्रीसंत

एक बार फिर स्पॉट फिक्सिंग पर बोले श्रीसंत। उन्होंने कहा कि वह परिवार की कसम खाते हैं कि वह इसमें शामिल नहीं थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 29 Sep 2019, 8:14 PM IST

Shreesanth

तिरुवनंतपुरम : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज पर स्पॉट फिक्सिंग के मामले में लगा आजीवन प्रतिबंध खत्म हो चुका है। वह अगले साल सितंबर से क्रिकेट के मैदान में वापसी कर सकते हैं। इस बीच वह भाजपा की टिकट पर 2016 में केरल विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को हराना चाहते हैं।

2024 लोकसभा चुनाव पर है नजर

2016 में भाजपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके श्रीसंत एक बार फिर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं और वह 2024 के लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम सीट से चुनाव लड़ने की है और वह कांग्रेस के दिग्‍गज नेता शशि थरूर को हराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा उम्‍मीदवार के तौर पर शशि थरूर को हराना चाहते हैं।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने के बाद अजहर ने टीआरएस अध्यक्ष से मांगी मदद

पसंद करते हैं थरूर को

श्रीसंत ने हालांकि यह भी कहा कि वह निजी तौर पर शशि थरूर को काफी पसंद करते हैं। थरूर ने उनका काफी साथ दिया है। इसके बावजूद उनके खिलाफ तिरुवनंतपुर से लोकसभा चुनाव लड़कर उन्हें हराएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। बता दें कि इस सीट से पिछली तीन बार से लगातार थरूर जीतते आ रहे हैं।

2020 में केरल की टीम में बनाना चाहते हैं जगह

शांताकुमारन श्रीसंत के ऊपर 2013 में आईपीएल के दौरान स्‍पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। दोष सिद्ध होने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि शीर्ष अदालत के यह कहने के बाद कि वह अपने किए की सजा भुगत चुके हैं और अब उन पर प्रतिबंध हटाना चाहिए। बीसीसीआई ने उनके प्रतिबंध की अवधि कम कर सात साल कर दी। यह अवधि अगले साल सितंबर में पूरी हो जाएगी और वह क्रिकेट के मैदान पर उतर सकेंगे। उनकी नजर अगले साल केरल राज्य की टीम में जगह बनाना है और इसकी तैयारी में वह अभी से जुटे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर बोले शिखर धवन, उन्हें पता है कि कब कहना है क्रिकेट को अलविदा

कहा- स्पॉट फिक्सिंग में उन्हें फंसाया गया

मीडिया से बात करते हुए स्‍पॉट फिक्सिंग मामले पर उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाया गया है। वह अपने परिवार की कसम खाते हैं कि वह स्‍पॉट फिक्सिंग शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्‍चों, पिता और मां की कसम खाते हैं कि वह कभी स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं थे। अगर उन्हें 100 करोड़ रुपए भी मिले तो वह ऐसा नहीं करेंगे।