4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिगबॉस के वीडियो पर राज कुंद्रा को कॉमेंट करना पड़ा महंगा, श्रीसंत की पत्नी ने सुनाई खरीखोटी

इन दिनों श्रीसंत अपनी ज़िन्दगी से जुड़े कुछ खुलासे लगातार कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ श्रीसंत ने पिछले दिनों किया। श्रीसंत का एक विडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ जिसमें 'बिग बॉस 12' के घर के अंदर बैठकर वह अपनी मैच फिक्सिंग के आरोपों पर बात करते हुए रोने लगते हैं। इस विडियो पर राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मालिक राज कुंद्रा को कॉमेंट करना भारी पड़ गया, क्योंकि श्रीसंत की पत्नी ने उन्हें करारा जवाब दिया है।
2 min read
Google source verification
raj kundra

बिगबॉस के वीडियो पर राज कुंद्रा को कॉमेंट करना पड़ा महंगा, श्रीसंत की पत्नी ने सुनाई खरीखोटी

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत इन दिनों बिगबॉस के घर में हैं और अपने फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं। श्रीसंत समय-समय पर कुछ ऐसा करते हैं जिस कारण वे दर्शकों का ध्यान खींच ही लेते हैं। इन दिनों श्रीसंत अपनी ज़िन्दगी से जुड़े कुछ खुलासे लगातार कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ श्रीसंत ने पिछले दिनों किया। श्रीसंत का एक विडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ जिसमें 'बिग बॉस 12' के घर के अंदर बैठकर वह अपनी मैच फिक्सिंग के आरोपों पर बात करते हुए रोने लगते हैं। इस विडियो पर राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मालिक राज कुंद्रा को कॉमेंट करना भारी पड़ गया, क्योंकि श्रीसंत की पत्नी ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

फिक्सिंग को लेकर किया खुलासा -
श्री ने पहले हरभजन सिंह के साथ 'स्लैपगेट' कॉन्ट्रोवर्सी पर और फिर अपने ऊपर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों को खुलासा किया। श्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर हज़ारों कमैंट्स आए हैं उनमें से एक कॉमेंट बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का है। राज ने एपिक लिखकर स्माइल वाला इमोजी पोस्ट किया। उनका यह कॉमेंट श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी को पसंद नहीं आया और उन्होंने उन्हें सोशल साइट पर ही करारा जवाब दे डाला।

भुवनेश्वरी का करारा जवाब -
भुवनेश्वरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर कुंद्रा को जवाब दिया। इस पोस्ट में भुवनेश्वरी ने लिखा "इस व्यक्ति ने अब तक श्रीसंत के बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। एपिक कॉमेंट करने की उनकी इतनी हिम्मत वे कोर्ट द्वारा सत्ता खेलने के आरोप में दोषी ठहराए जा चुके हैं, जबकि श्रीसंत निर्दोष साबित हुए थे और उनपर लगे सभी आरोपों से उन्हें मुक्त कर दिया गया है।" श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने बीसीसीआई को एक ओपन लेटर भी लिखा था। इस लेटर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था 'श्री के लिए दिल से दिल का यह संदेश... एक गलत आरोप किसी की लाइफ को बर्बाद कर सकता है।'