8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SRH Retention For IPL 2025: पैट कमिंस को लगा तगड़ा झटका, सनराइजर्स ने रिटेंशन में कर दिया करोड़ों का नुकसान

SRH Retention For IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ में रिटेन कर उनपर पैसों की बारिश की है तो पैट कमिंस को करोड़ों का नुकसान हो गया है।

2 min read
Google source verification
SRH

SRH Retention For IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने 5 रिटेन खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ में रिटेन किया है तो पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और नीतीश रेड्डी को भी रिटेन किया है। कमिंस को पिछले ऑक्शन में हैदराबाद की टीम ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस सीजन उन्हें 18 करोड़ में रिटेन किया गया है, मतलब उनका 2.50 करोड़ का नुकसान हो गया है।

IPL 2024 के लिए SRH की पूरी टीम

पैट कमिंस (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र सिंह यादव, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, टी. नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, फजलहक फारूकी और जथावेध सुब्रमण्यन।

IPL 2025 रिटेंशन के नियम

आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन सूची जमा करने की समयसीमा 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे समाप्त हो गई। एक टीम बड़ी नीलामी से पहले अधिकतम छह खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है, जिसमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं और दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की जो न्यूनतम राशि निर्धारित की है, वो कुछ इस प्रकार है - पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे खिलाड़ी के लिए 14 करोड़, तीसरे खिलाड़ी के लिए 11 करोड़, चौथे खिलाड़ी के लिए 18 करोड़ और पांचवें खिलाड़ी के लिए 14 करोड़। हालांकि टीम रिटेन खिलाड़ियों को इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र है।

ये भी पढ़ें: धोनी नहीं हैं चेन्नई के पहले च्वाइस, गायकवाड़ को 18 करोड़ में CSK ने किया रिटेन

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग