
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने वैसे तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 13) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) कि खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन गुरुवार के मैच में स्थिति को देखते हुए पंजाब (Punjab) जीतने के लिए बेताब है। इन दोनों टीमों के बीच गुरुवार को आईपीएल 2020 (IPL 2020) का 22वां मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को इस मैच को जीतने की दरकार है। अभी तक इनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पंजाब के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul )की सेना को पांच मैचों में से एक जीत मिली है, जबकि हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) के धुरंधर पांच मैचों में से दो में जीत पाए हैं।
अंक तालिका में नीचले क्रम में दोनों ही टीमें
अंक तालिका में दोनों ही टीमें निचले क्रम में हैं। हैदराबाद 6वें स्थान पर तो पंजाब 8वें स्थान पर है। ऐसे में हैदराबाद से पंजाब की स्थिति ज्यादा खराब है। दोनों ही टीमों के मध्यक्रम ने अब तक बेहद निराश किया है। ऐसे में दोनों ही टीमें फिलहाल ओपनर बल्लेबाज पर निर्भर हैं। अगर ओपनर चलते हैं तो जीत जाते हैं नहीं तो हार का मुंह देखना पड़ रहा है।
इन खिलाड़ियों का चला जादू
पंजाब की ओर से कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल रन बना रहे हैं तो हैदराबाद जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर रन बना रहे हैं। जबकि हैदराबाद के लिए मनीष पांडे और केन विलियमसन सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। वहीं पंजाब के लिए निकोलस पूरन 119 रन ही जोड़ पाए हैं।
पंजाब का पलड़ा भारी
अगर दोनों के अब तक खेले गए मैचों में जीत के आंकड़ों पर नजर डाले तो सनराइजर्स अब तक 10 मैच और पंजाब 4 मैच जीत सका है। लेकिन पिछले पांच मैचों में से पंजाब ने लगातार तीन मैच में जीत हासिल की है। अगर दुबई में खेले मैचों की बात करें तो हैदराबाद ने चार में से तीन मैच जीते हैं। वहीं पंजाब चार में से दो मैच जीत सका है।
भुवनेश्वर के रूप में सनराइजर्स को बड़ा झटका
चोट के कारण भुवनेश्वर के आईपीएल 2020 से बाहर होने से हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है, लेकिन संदीप शर्मा ने पिछले मैच में उनकी जगह शानदार प्रदर्शन किया था। आज के मैच में भुवनेश्वर की गैरमौजूदगी में खलील अहमद की अग्नि परीक्षा होगी। उन पर हैदराबाद की उम्मीदों पर खरा उतरने का अतिरिक्त दबाव होगा।
पंजाब के मध्यक्रम में बड़ा बदलाव संभव
ग्लेन मैक्सवेल के लगातार फ्लॉप होने के बाद पंजाब टीम में क्रिस गेल को जगह दे सकता है। इससे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 3 नंबर पर उतारा जा सकता है। इससे पंजाब के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी। भले ही हैदराबाद के खिलाफ पंजाब का अब तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इस मैच को जीतने के लिए पंजाब की टीम उतावली हो रही है। कुल मिलाकर आज का मैच पंजाब जीत सकता है।
Updated on:
08 Oct 2020 02:57 pm
Published on:
08 Oct 2020 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
