2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया श्रीलंका की मेजबानी में WTC के तहत खेलेगी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज, तारीख-समय और वेन्‍यू हुए कन्फर्म

Sri Lanka to host India for 2 Tests: श्रीलंका क्रिकेट ने पुष्टि की है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत अगस्त में दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए वह भारत की मेजबानी को तैयार है। एक मैच गॉल और दूसरा कोलंबो में खेला जाएगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 02, 2026

Sri Lanka to host India for 2 Tests

भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Sri Lanka to host India for 2 Tests Series: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) साइकिल के तहत 15 अगस्त से 27 अगस्‍त के बीच दो टेस्ट की सीरीज के लिए भारतीय टीम की मेजबानी करने की पुष्टि की है। इस सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में और दूसरा मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) कोलंबो में खेला जाना है। ये दोनों मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे। बता दें कि दोनों एशियाई टीमों ने 2022 के बाद से एक-दूसरे के खिलाफ टेस्‍ट क्रिकेट नहीं खेला है। भारत ने टेस्‍ट सीरीज का आखिरी श्रीलंका दौरा 2017 में किया था।

IND बनाम SL टेस्ट की तारीखें कंन्‍फर्म

दरअसल, रिपोर्ट्स में मैचों की तारीखें और जगहों का पहले ही पता चल गया था। अब श्रीलंका क्रिकेट ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्‍टी की है। फिलहाल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडिया ए को गॉल में 2 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के लिए श्रीलंका भेजा है। इंडिया ए ने पहले मैच में श्रीलंका ए को हराया, जबकि दूसरा मैच अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि जनवरी में श्रीलंका क्रिकेट ने पहले से मौजूद 2 टेस्ट मैचों के साथ तीन टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज जोड़ने की रिक्वेस्ट की थी। बीसीसीआई ने साइक्लोन दितवाह से प्रभावित लोगों के लिए फंड जुटाने के लिए गुडविल जेस्चर के तौर पर इसे मान लिया था, जिससे श्रीलंका के कई हिस्सों में बहुत नुकसान हुआ था।

बीसीसीआई का टी20 इंटरनेशनल सीरीज से इनकार

खबर थी कि बीसीसीआई ने श्रीलंका टूर पर व्हाइट-बॉल मैच खेलने से मना कर दिया है। जबकि श्रीलंका क्रिकेट उन्‍हें लंबे समय तक रुकने के लिए मनाने की पूरी कोशिश कर रहा था। लेकिन, बिजी शेड्यूल की वजह से टी20 मुमकिन नहीं हैं। लंका प्रीमियर लीग (LPL 2026) सीजन 9 अगस्त को खत्म होगा। इसलिए 15 अगस्त को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले 3 मैचों की मेजबानी करना मुमकिन नहीं है।

इसलिए, टी20 इंटरनेशनल 27 अगस्त को टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद ही खेले जा सकते हैं। हालांकि, भारत के सितंबर में बांग्लादेश का टूर करने और सितंबर में घर पर अफगानिस्तान से खेलने की उम्मीद है। इसलिए, मैचों को फिट करना लगभग नामुमकिन है। बांग्लादेश सीरीज की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफगानिस्तान सीरीज की हो गई है।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 का कार्यक्रम

मैचतारीखस्थान
पहला टेस्ट15-19 अगस्त 2026गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल
दूसरा टेस्ट23-27 अगस्त 2026सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो