14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAK vs SL: डी सिल्‍वा के शतक की बदौलत श्रीलंका मजबूत, पाकिस्‍तान को 10 रन पर लगा पहला झटका

PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है। श्रीलंका की बल्‍लेबाजी का शीर्ष क्रम जल्‍द आउट होने के बाद डी सिल्‍वा ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया है।

2 min read
Google source verification
pak-vs-sl.jpg

डी सिल्‍वा के शतक की बदौलत श्रीलंका मजबूत, लंच के बाद बल्‍लेबाजी को उतरा पाकिस्‍तान।

PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेल रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद ही खराब रही। श्रीलंका ने पहले चार विकेट महज 54 रन के स्‍कोर पर ही गंवा दिए। डी सिल्‍वा की एंजलो मैथ्‍यूज, समरविक्रमा के साथ अच्‍छी साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने सभी विकेट खोकर पहली पारी में 312 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के लिए डी सिल्‍वा ने 214 गेंदों पर 122 रन की शानदार पारी खेली है। वहीं, पाकिस्‍तान के लिए शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और अबरार अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए हैं। दूसरे दिन लंच के बाद बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान ने महज 10 रन के स्‍कोर पर एक विकेट गंवा दिया है।


श्रीलंका को पहली पारी में पहला झटका पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर महज 6 रन के स्‍कोर पर निशान मदुश्‍का (4) को कैच आउट कराकर शाहीन अफरीदी ने दिया। इसके बाद कुसल मेंडिस महज 12 रन बनाकर शाहीन अफरीदी के दूसरे शिकार बने।

श्रीलंका का स्‍कोर दो विकेट पर 53 रन ही पहुंचा था कि शाहीन ने करुनारत्‍ने को 29 के निजी स्‍कोर पर सरफराज के हाथों कैच कराकर तीसरा बड़ा झटका दिया। श्रीलंका की टीम के खाते में महज एक रन ही जुड़ा था कि नसीम शाह ने दिनेश चांडीमल का कप्‍तान बाबर आजम के हाथों लपकवा दिया। इस तरह महज 54 के स्‍कोर पर श्रीलंका का शीर्षक्रम पवेलियन लौट गया।

डी सिल्‍वा और मैथ्‍यूज के बीच 131 रन की साझेदारी

क्रीज पर उतरे धनंजय डी सिल्‍वा ने एंज्‍लो मैथ्‍यूज के साथ 131 रन की महत्‍वपूर्ण साझेदारी की। श्रीलंका का पांचवा विकेट 185 के स्‍कोर पर एंज्‍लो मैथ्‍यूज (64) के रूप में गिरा। फिर डी सिल्‍वा ने समरविक्रमा के साथ पारी को संभाला, लेकिन समरविक्रमा 36 रन की पारी खेलकर आगा सलमान का शिकार बन गए।

यह भी पढ़ें : शाहीन अफरीदी ने तोड़े इमरान खान, वसीम अकरम और शोएब अख्तर के रिकॉर्ड

डी‍ सिल्‍वा ने खेली 122 रन की शानदार शतकीय पारी

श्रीलंका को सातवां झटका रमेश मेंडिस (5) के रूप में 257 पर लगा और आठवां विकेट प्रबाथ जयसूर्या (4) का गिरा। इसके बाद डी सिल्‍वा भी 214 गेंदों पर 122 रनों की शानदार पारी खेलकर नसीम शाह का शिकार बने और श्रीलंका का आखिरी विकेट 312 के स्‍कोर पर रजीथा के रूप में गिरा। वहीं विश्‍वा फर्नांडो 28 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023 का शेड्यूल तय, जानें कब होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत