31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, एक झटके में तोड़े इमरान खान, वसीम अकरम और शोएब अख्तर के रेकॉर्ड

PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है। धनंजय डिसिल्‍वा शतक लगाकर खेल रहे हैं तो वहीं पाकिस्‍तान के शाहीन अफरीदी ने एक ही झटके में इमरान खान, शोएब अख्तर और वसीम अकरम जैसे दिग्‍गजों के रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Jul 2023, 11:23 AM IST

shaheen-afridi.jpg

शाहीन अफरीदी ने एक झटके में तोड़े इमरान खान, शोएब अख्तर और वसीम अकरम के रिकॉर्ड।

PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेल रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद ही खराब रही। श्रीलंका ने पहले चार विकेट महज 54 रन के स्‍कोर पर ही गंवा दिए। इसके बाद धनंजय डिसिल्‍वा ने एंजलो मैथ्‍यूज, समरविक्रमा के साथ अच्‍छी साझेदारी करते हुए टीम का स्‍कोर 270 के पार पहुंचा दिया है। धनंजय डिसिल्‍वा शतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, पाकिस्‍तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए हैं और एक ही झटके में इमरान खान, शोएब अख्तर और वसीम अकरम जैसे दिग्‍गजों के रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए हैं। शाहीन अपने टेस्ट करियर का 100 विकेट भी पूरे कर चुके हैं। शाहीन पाकिस्तान के लिए टेस्ट में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले 19वें गेंदबाज बने हैं।

इसके साथ ही उन्‍होंने एक साथ कई पाकिस्‍तानी दिग्गजों के रेकॉर्ड भी ध्‍वस्‍त कर दिए हैं। शाहीन टेस्ट में पाकिस्तान के लिए पारियों के हिसाब से सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने हैं।

यह भी पढ़ें : अल्काराज़ बने टेनिस के नए बादशाह, सचिन तेंदुलकर ने की जोकोविच की तारीफ

चार पाकिस्‍तानी दिग्‍गजों को पछाड़ा

इस मामले में शाहीन अफरीदी ने पाकिस्‍तान के चार दिग्‍गजों इमरान खान, वसीम अकरम, शोएब अख्तर और उमरगुल को पीछे छोड़ दिया है। शाहीन शाह अफरीदी ने 43 पारियों में 100 विकेट पूरे किए हैं।

वहीं, इमरान खान को 46 तो शोएब अख्तर ने 50, वसीम अकरम ने 50 और उमर गुल ने 51 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। इस मामले में वकार यूनुस नंबर वन हैं, जिन्‍होंने महज 35 पारियों में 100 विकेट पूरे किए थे।

यह भी पढ़ें : राहुल द्रविड़ की जगह ये दिग्गज बनेगा भारतीय टीम का नया कोच