5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका बोर्ड की बेशर्मी, बॉल टेंपरिंग विवाद के बावजूद चंडीमल टेस्ट टीम में शामिल

चंडीमल को टीम में जगह तब दी गई है जब 10 जून को बॉल टेंपरिंग विवाद में सुनवाई होनी है और ऐसे में उनके खेलने पर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है।
2 min read
Google source verification
srilanka

श्रीलंका बोर्ड की बेशर्मी, बॉल टेंपरिंग विवाद के बावजूद चंडीमल टेस्ट टीम मे

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस 16 सदस्यीय टीम में बोर्ड ने बेशर्मी दिखते हुए दिनेश चंडीमल को भी चुना है। चंडीमल को टीम में जगह तब दी गई है जब 10 जून को बॉल टेंपरिंग विवाद में सुनवाई होनी है और ऐसे में उनके खेलने पर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है।

10 जुलाई को होनी है सुनवाई
चंडीमल, टीम के कोच चंडिका हाथुरुसिंघा और मैनेजर असंका गुरुसिंघा पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में आचार संहिता के उल्लंघन और खेल भावना को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं, जिसकी सुनवाई 10 जुलाई को होनी है। अगर यह तीनों श्रीलंकाई केस हार जाते हैं तो इन सभी पर दो टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लगेगा।

श्रीलंका क्रिकेट ने चंडीमल को किया टीम ने शामिल
श्रीलंका टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में चंडीमल पर लगे गेंद से छेड़छाड़ के आरोप के बाद मैदान पर उतरने से कुछ देर के लिए मना कर दिया था। चंडीमल को गेंद में बदलाव करने का दोषी पाया गया था और उन्हें बारबाडोस टेस्ट खेलने से रोक दिया गया था। टीम में पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की वापसी हुई है। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नहीं खेले थे। श्रीलंका बोर्ड का चंडीमल का टीम में चयन करने का फैसला सही नहीं है। चंडीमल ने गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोपों को कबूला था ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरह श्रीलंका बोर्ड को भी सख्त कदम उठाना चाहिए था। बता दें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में अपने दो अहम खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंद लगाया है। वहीं टीम के युवा बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए ससपेंड किया है।

टीम : दिनेश चंडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, कुशल जनिथ परेरा, दनुश्का गुणाथिलका, धनंजय डी सिल्वा, रोशेन सिल्वा, निरोशन डिकवेला, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल, दिलरुवान परेरा, अकिला धनंजय, लाहिरू कुमारा, लक्ष्मण संदाकन, कासुन रजिथा।