5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को कमरे से गायब होना इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को पड़ा महंगा, बोर्ड ने उठाया ये सख्त कदम

वेंडरसे को टीम का अनुशासन तोड़ने का दोषी पाया गया है, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें स्वदेश वापस बुलाने का फैसला लिया।
2 min read
Google source verification
Srilanka

रात को कमरे से गायब होना इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को पड़ा महंगा, बोर्ड ने उठाया ये सख्त कदम

नई दिल्ली। श्रीलंका टीम से जुड़े विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अपने विवादों के चलते श्रीलंका लगातार सुर्ख़ियों में बानी हुई है। अभी टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल का गेंद से छेड़खानी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था के एक और मामले ने तूल पकड़ लिया है। श्रीलंका ने खिलाड़ियों के अनुबंध का उल्लंघन करने के मामले में अपने लेग स्पिनर जेफ्री वेंडरसे पर सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें वेस्टइंडीज दौरे से स्वदेश वापस भेज दिया है।

नाईट क्लब में मिले वेंडरसे, बोर्ड ने किया सस्पैंड
जी हां! वेंडरसे को टीम का अनुशासन तोड़ने का दोषी पाया गया है, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें स्वदेश वापस बुलाने का फैसला लिया। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि टीम प्रबंधन उन्हें वेंडरसे मामले की जानकारी दी थी जिसके बाद बोर्ड ने उन्हें वापस स्वदेश भेजने का निर्णय लिया। दरअसल वेंडरसे वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद अपने होटल के कमरे से गायब हो गए थे। वेंडरसे के गायब होते ही मैनेजमेंट ने पुलिस में उनके गायब होने की शिकायत दर्ज़ कराई। जिसके बाद खुलासा हुआ कि वेंडरसे सेंट लूसिया के नाइट क्लब में थे। इस मामले में वेंडरसे के अलावा तीन और खिलाड़ी का नाम सामने आया है। कहा जा रहा है के ये तीनों खिलाड़ी वेंडरसे के साथ उस रात नाइट क्लब में थे। हालांकि अभी उनके नामों का खुलासा नहीं हुआ है।

चंडीमल बाल टेम्परिंग मामले में एक मैच लिए निलंबित
28 साल के वेंडरसे ने श्रीलंका के लिए अब तक 11 वनडे और सात टी-20 अंतर्राष्टीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 10 और चार विकेट हासिल किए हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर श्रीलंका की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहला टेस्ट मैच बड़े अंतर से हारने के बाद उनके कप्तान दिनेश चंडीमल बाल टेम्परिंग मामले में एक मैच लिए निलंबित हो गए हैं। चंडीमल इस वजह से तीसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पा रहे हैं और उनकी जगह सुरंगा लकमल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।