5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब, कोहली और बाबर के रिकॉर्ड खतरे में

India vs Australia 1st T20: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में आज टीम इंडिया वर्ल्ड कप की कड़वी यादों को भुलाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेलेगी। इस सीरीज में सूर्या विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

2 min read
Google source verification
suryakumar-yadav-record.jpg

India vs Australia 1st T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 23 नवंबर को 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम विशाखापट्टनम में शाम 7 बजे शुरू होगा। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। इस सीरीज में सूर्या विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह इस रिकॉर्ड को तोडने के बेहद करीब हैं। अगर सूर्या के बल्ले से दो बड़ी पारी आती हैं तो वह इतिहास रच सकते हैं। इतना ही नहीं सूर्या के पास बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है।


सूर्यकुमार यादव फिलहाल टी20 क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। टी20 में सूर्या की विस्फोटक बल्लेबाजी सबने देखी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूर्या के पास सबसे तेज 2000 रन बनाने का मौका है। वह इस सबसे छोटे फॉर्मेट की 50 पारियों में अब तक 1841 रन बना चुके हैं।

जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 52-52 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। अगर सूर्यकुमार यादव अगली दो पारी में 159 रन बनाते हैं तो वह बाबर-रिजवान की बराबरी कर सकते हैं। वहीं अगर वह एक पारी ये कमाल करते हैं तो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे। लेकिन, संभव नहीं है।

विराट कोहली का रिकॉर्ड खतरे में

सूर्यकुमार के पास विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है। भारत के लिए टी20 में सबसे तेज 2000 रन का रिकॉर्ड कोहली के नाम हैं। कोहली ने 2000 रन 56 पारियों में पूरे किए थे। अगर सूर्या इस सीरीज में 159 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे और भारत के लिए टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें :सूर्यकुमार की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे सिर्फ 2 पत्रकार, साढ़े तीन मिनट में खत्म

टी20 के नंबर वन बल्‍लेबाज हैं सूर्या

टी20 में सूर्यकुमार यादव का जलवा है। उन्होंने अब तक इस फॉर्मेट की 50 पारियों में 46.02 के ऐवरेज और 172.70 के जबरदस्‍त स्ट्राइक रेट से 1841 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 3 शतक और 15 अर्धशतक भी निकले हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में 863 अंकों के साथ विश्‍व के नंबर वन बल्‍लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें : भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच से पहले विशाखापट्टनम में बारिश, जानें पिच और मौसम का हाल