2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 Ranking: सूर्यकुमार यादव की पारी से खतरे में बाबर आज़म की बादशाहत, सीधा दूसरे नंबर पर लगाई छलांग

T20 Ranking: सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ 76 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी की मदद से सूर्यकुमार ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है और वह 816 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Aug 2022, 2:36 PM IST

surya_k.png

सूर्यकुमार ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।

ICC T20 Ranking Suryakumar yadav: भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय परी खेली। सेंट किट्स के वार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस तीसरे टी20 मुक़ाबले में भारतीय बल्लेबाज ने 44 गेंद में ताबड़तोड़ 76 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 सिक्स लगाए। उनकी इस पारी के लिए सूर्यकुमार को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवार्ड से नवाजा गया।

इस बेहतरीन पारी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हारा सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। वहीं इस पारी का फायदा सूर्यकुमार यादव को टी20 रैंकिंग में भी हुआ है। टी20 रैंकिंग में उन्होंने लंबी छलांग लगाते हुए दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव 816 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सूर्यकुमार पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म से मात्र 3 अंक पीछे हैं। बाबर 818 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- खेतों में काम कर मजबूत किए हाथ, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूर्यकुमार यादव की इस छलांग से पाकिस्तानी विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्क्रम को नुकसान हुआ है। रिजवान एक स्थान नीचे फिसलकर 794 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं मार्क्रम 788 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

चौंकने वाली बात यह है कि सूर्यकुमार यादव के अलावा टी20 रैंकिंग के टॉप 10 में कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज नहीं है। उनके बाद ईशान किशन 626 अंकों के साथ 14वे स्थान पर हैं। वहीं रोहित शर्मा 598 अंक के साथ 16वे स्थान पर हैं। बता दें तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक कायल मेयर्स ने 50 गेंद में 73 रनों की पारी।

यह भी पढ़ें- मात्र 5 गेंद खेलकर अचानक पवेलियन वापस चले गए रोहित, अब BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

जवाब में सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारतीय टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को पा लिया। अब इस सीरीज के आखिरी दो मुक़ाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।