2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: मात्र 5 गेंद खेलकर अचानक पवेलियन वापस चले गए रोहित शर्मा, अब BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

WI vs IND: भारतीय बल्लेबाजी के दौरान कप्तान रोहित शर्मा अचानक मैदान छोड़कर पवेलियन वापस लौट गए। रोहित को कमर में कुछ तकलीफ हुई है। चोट कितनी गंभीर है अभी इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन बीसीसीआई का कहना है कि मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। वे जल्द ठीक हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Aug 2022, 10:09 AM IST

rohit_injured_sharma.png

कप्तान रोहित शर्मा अचानक मैदान छोड़कर पवेलियन वापस लौट गए

West Indies vs India 3rd T20 Rohit sharma: वेस्टइंडीज और भारत के बीच सेंट किट्स के वार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अचानक मैदान छोड़कर पवेलियन लौट गए। बल्लेबाजी के दौरान रोहित काफी मुश्किल में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने 5 गेंद में 11 रन बनाए और अचानक क्रीज़ छोड़कर पवेलियन वापस चले गए।

रोहित के ऐसा करने से दर्शक हैरान हो गए। किसी को समझ नहीं आया कि अचानक ऐसा क्या हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित को कमर में कुछ तकलीफ हुई थी। इसके साथ ही उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की भी शिकायत थी। रोहित के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी एक ट्वीट कर रोहित की चोट पर अपडेट दिया। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि रोहित शर्मा की कमर में जकड़न की शिकायत है। मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मैच की पहली गेंद पर आउट होकर रोहित ने अपने नाम किए दो शर्मनाक रिकॉर्ड

मैच के बाद भारतीय कप्तान ने अपनी चोट पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा, 'फिलहाल, दर्द थोड़ा ठीक है। सीरीज के चौथे मैच से पहले हमारे पास थोड़ा समय है। ऐसे में इसके ठीक होने की उम्मीद है।' मैच को लेकर रोहित ने कहा, 'मैच में हमने मिडिल ओवरों में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वहीं जिस तरह हमने लक्ष्य का पीछा किया वह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था।'

उन्होंने कहा, 'जब आप अच्छी शुरुआत करते हैं तो उसे बड़ी पारी में भी बदलें। सूर्या ने आज ऐसा ही किया। 30 और 40 सही है लेकिन, जब आप 70-80 बनाते हैं तो और बेहतर होता है। उन्होंने अय्यर के साथ अच्छी साझेदारी की।' बता दें इस तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक कायल मेयर्स ने 50 गेंद में 73 रनों की पारी।

यह भी पढ़ें- फाइनल में मलेशिया ने 3-1 से हारी बैडमिंटन टीम, दूसरी बार गोल्ड जीतने से चूका भारत

जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को पा लिया। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंद में ताबड़तोड़ 76 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 सिक्स लगाए। अब इस सीरीज के आखिरी दो मुक़ाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।