25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2021: पाकिस्तान को सता रहा एक बार फिर हारने का डर, शोएब अख्तर ने बताया कैसे जीत सकता है पाक

T20 World Cup 2021. पाकिस्तान के पूर्व बॉलर शोएब अख्तर ने टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान को भारत से जीतने का खास तरीका बताया है। उन्होंने कहा कि कहा कि इंडिया टीम को नींद की गोलियां देनी पड़ेंगी।

2 min read
Google source verification
T20 World Cup 2021, ind vs pak Shoaib Akhtar told how Pakistan can win

T20 World Cup 2021, ind vs pak Shoaib Akhtar told how Pakistan can win

नई दिल्ली। T20 World Cup 2021. आज टी-20 वर्ल्डकप में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है। भारतीय टीम इस मुकाबले को एक सामान्य मैच के रूप में ले रही है। वहीं पाकिस्तान को एक बार फिर से भारत से हारने का डर सता रहा है। वहीं किक्रेट के जानकारों का भी मानना है कि भारत एक बार फिर से इतिहास को दोहारा सकता है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व बॉलर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान को भारत से जीतने का खास तरीका बताया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

शोएब अख्तर ने बताई जीत की ट्रिक
दरअसल, एक कार्यक्रम में शोएब अख्तर से पूछा गया कि पाकिस्तान को यह मैच जीतने के लिए क्या करना चाहिए। इसके जवाब में शोएब अख्तर ने मजाकियां अंदाज में कहा कि इंडिया टीम को नींद की गोलियां देनी पड़ेंगी, विराट कोहली को इंस्टाग्राम से रोकना पड़ेगा और एमएस धोनी से कहना होगा कि तुम खेलने मत आ जाना। ऐसा करके पाकिस्तान इस मैच को जीत सकता है।

बाबर आजम को दिया स्पेशल मैसेज
हालांकि बाद में शोएब ने गंभीरता से इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान को स्ट्राइक रेट बेहतर रखना होगा। इसके साथ ही ओपनिंग में ही स्कोर पर खास ध्यान देना होगा और सही स्कोर तक पहुंचाना होगा ताकि बॉलिंग यूनिट को मौका मिल सके। इसके साथ ही शोएब ने सोशल मीडिया पर बाबर आज़म को एक स्पेशल मैसेज दिया। उन्होंने लिखा कि आपने घबराना नहीं है।

यह भी पढ़ें: डेंगू के इलाज में पपीते के पत्ते का रस कितना असरदार?

बता दें कि भारतीय किक्रेटर हरभजन सिंह भी इसी कार्यक्रम में मौजूद थे। वहीं जब उनसे भारत की जीत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें शुरुआत बेहतर करनी होगी, अपना गेम खेलना होगा। इसके साथ ही सबसे जरूरी बात किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं लेना होगा।

वहीं अगर इस मैच को लेकर भारतीय टीम की तैयारी की बात करें तो विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि हम इस मैच को किसी अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। विराट का कहना है कि इस मैच को लेकर जो भी शोर है वो बाहर ही है। हम इन सब पर ध्यान दिए बिना पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग