28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUS vs NZ T20: डेवोन कॉनवे की आतिशी पारी, न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 201 का लक्ष्य

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत करने के लिए 201 रन बनाने होंगे। कीवी टीम के लिए ओपनर डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद की पारी में सात चौके और दो सिक्स लगाए।

less than 1 minute read
Google source verification
nz.png

T20 world cup Australia vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का पहला मुक़ाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए हैं। कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंद पर 7 चौके और 3 सिक्स की मदद से नाबाद 92 रनों की पारी खेली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद अच्छी रही। टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने पहली गेंद से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू कर दी। कॉनवे और एलन ने मिलकर पहले चार ओवर में 56 रन बनाए। लेकिन तभी एलन हेजलवुड की यॉर्कर गेंद को जज नहीं कर पाये और लंबा शॉट लगाने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 16 गेंद पर 5 चौके और तीन सिक्स की मदद से 42 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने कॉनवे का साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। लेकिन तभी लेग स्पिनर एडम जम्पा की गेंद पर विलियमसन एलबीडबल्यू आउट हो गए। विलियमसन ने 23 गेंद पर एक चौके और एक सिक्स की मदद से 23 रन बनाए। कप्तान के आउट होते ही क्रीज़ पर ग्लेन फिलिप्स आए। लेकिन फिलिप्स का बल्ला ज्यादा नहीं चला और मात्र 12 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड ने दो और एडम जम्पा ने एक विकेट चटकाए हैं। बता दें इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ, एश्टन एगर, केन रिचर्डसन और कैमरून ग्रीन को अंतिम एकादश से बाहर रखा है। न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल को जगह नहीं मिली है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग